Latest News

राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: चित्तौड़गढ़ में 1 इंच पानी बरसा, फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा, … – Dainik Bhaskar

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। जयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में रविवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और करीब एक इंच तक बारिश हुई। जयपुर, अलवर, दौसा और टोंक समेत कई जिलों में बारिश से पहले तेज आंधी भी चली। फलोदी सबसे गर्म शहर
मौसम के इस बदलाव से पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी जिलों में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। आज (सोमवार) भी प्रदेश के 15 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी (अलर्ट) जारी की गई है।
राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS…
ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म
फलोदी में पारा 42.8 डिग्री
पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में मौसम ड्राय रहा। सबसे अधिक तापमान फलोदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर और पिलानी (झुंझुनूं) में 41.2, बाड़मेर में 41.1, चूरू में 40.9, श्रीगंगानगर में 40.6, बीकानेर में 39.2, झुंझुनूं व जोधपुर में 39, कोटा में 39.6, चित्तौड़गढ़ में 39.4 और फतेहपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राहत की बात यह रही कि इन सभी शहरों में कल (रविवार) अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना रहा।
रविवार दोपहर जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में बदला मौसम
रविवार दोपहर बाद जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के क्षेत्रों में मौसम में अचानक बदलाव आया। कल (रविवार) दोपहर बाद घने बादल छा गए। इस दौरान टोंक, जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, बारां और बूंदी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, चित्तौड़गढ़ शहर में 23 मिलीमीटर (लगभग 1 इंच) और बूंदी के हिंडौली में 18 मिलीमीटर बारिश हुई।
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम
जयपुर : आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी से राहत
राजधानी जयपुर में रविवार दोपहर तक मौसम ड्राय रहा और हल्की धूप खिली रही। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। घने बादल छाने के साथ ही शाम होते-होते आंधी चली और कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर ग्रामीण के फुलेरा में सबसे अधिक 21 और सांभर में 17 मिलीमीटर (MM) बारिश हुई। इसके अलावा माधोराजपुरा में 3 मिमी, नरैना में 3 मिमी तथा जोबनेर और मौजमाबाद में 2-2 मिमी बरसात हुई। जिले का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज (सोमवार) भी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
अलवर : दिनभर तपने के बाद शाम को बदला मौसम
अलवर में रविवार सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर में धूप के कारण जिले का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम करीब 6 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादल छा गए। बादलों के साथ ही हल्की ठंडी हवा चलने लगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।
कोटा : उद्योग नगर में 20 मिनट तक तेज बारिश
कोटा में रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब 5 बजे शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। उद्योग नगर क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अजमेर : तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश, गिरा पारा
अजमेर में रविवार शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम बदला। यहां सुबह से ही बादल छाए हुए थे। शाम को तेज हवा के साथ रिमझिम बरसात शुरू हो गई। यहां का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उदयपुर : दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
उदयपुर में तेज गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। गर्मी के कारण सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई और लोग लू के थपेड़ों से बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। रविवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर : दिन का पारा सामान्य से कम
जोधपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से रात के समय लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक यानी 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा चढ़ने के कारण लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
सीकर : दिनभर बादलों की आवाजाही से गिरा पारा
सीकर में रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद घने बादल छा गए, जिससे धूप का असर कम हुआ और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम के इस बदलाव के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के छाने और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *