OnePlus भारत में ला रहा सबसे सस्ता फोन, न्यू N सीरीज के साथ नई तैयारी – AajTak
Feedback
OnePlus भारत में कुछ न्यू स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम वनप्लस एन सीरीज है. कंपनी की यह न्यू एंट्री लेवल की सीरीज है, जिसके हैंडसेट के नाम वनप्लस एन के साथ शुरू होंगे. इस सेगमेंट के तहत कंपनी 20 हजार रुपये से भी कम कीमत वाले स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
OnePlus N सीरीज का मुकाबला भारतीय मोबाइल बाजार में रेडमी, रियलमी, पोको और वीवो के स्मार्टफोन के साथ होगा. वनप्लस की यह नई सीरीज के हैंडसेट को ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया से सेल किया जाएगा.
OnePlus के ऑफिशियल पोर्टल पर पोस्ट
Oneplus के ऑफिशियल पोर्टल पर इस हैंडसेट को लेकर एक टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी ने कमिंग सून लिखा है. हालांकि अभी तक किसी ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है और ना ही कोई टाइम लाइन का जिक्र किया है.
यह भी पढ़ें: चौके-छक्के बरसाने वाले वैभव सूर्यवंशी का स्मार्टफोन, इतने लाख है कीमत
OnePlus N6 नाम से प्रोडक्ट लॉन्च होगा
जीएसएमअरेना की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस एन6 नाम का स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि अभी तक कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है.
OnePlus का पोस्ट
Something ‘N’ew is on the way. pic.twitter.com/oPaYloULCL
OnePlus Nord सीरीज का क्यो होगा?
अब सवाल आता है कि OnePlus Nord सीरीज का क्या होगा. हालांकि वनप्लस ने हाल ही में OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite को लॉन्च किया था. यह वनप्लस के किफायती सेगमेंट के फोन हैं.
यह भी पढ़ें: आपके स्मार्टफोन को कबाड़ बना देगा चुंबक? जानिए सच्चाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस एन सीरीज के हैंडसेट को ऐमेजॉन प्राइम डे सेल से पहले लॉन्च किया जा सकता है. इस हैंडसेट को प्राइम डे सेल के दौरान बेचा जाएगा. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसको लेकर ज्यादा डिटेल्स को ऑफिशियली शेयर नहीं किया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
