Gold Silver Price Today: सोने का रेट जून में 9434 रुपये लुढ़का, चांदी की कीमतों में 20971 रुपये की गिरावट – Hindustan Hindi News
मुख्य बातें
Gold Silver Price Today: जून के महीने में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस महीने गोल्ड का रेट 9434 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुका है। वहीं, चांदी की कीमतों में 20971 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, शुक्रवार को सोने और चांदी के गिरते दाम पर ब्रेक लगा था।
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 29 मई 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157043 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। शुक्रवार को बुलियंस मार्केट में सोने का भाव 147609 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जोकि 29 मई की तुलना में 9434 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
29 मई को चांदी का रेट 263966 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। 12 जून को यह घटकर 242295 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान कीमतों में 20971 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, इंडियन बुलियसं ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से शनिवार और रविवार को नए रेट का ऐलान नहीं किया जाता है।
12 जून की शाम को 23 कैरेट गोल्ड का रेट 147208 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 135385 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 110850 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट शुक्रवार को 86463 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, यह कीमतें बिना 3 प्रतिशत के जीएसटी और मेकिंग चार्ज का है।
गुरुवार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 144782 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। शुक्रवार को दाम बढ़कर 147800 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कीमतों में इजाफे के पीछे की वजह वैश्विक स्तर पर कम होता तनाव है। माना जा रहा है ईरान- अमेरिका के बीच जारी बातचीत किसी नतीजे पर पहुंच सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसके संकेत दिए हैं। इसी खबर के सामने आने के बाद गोल्ड की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली है। बता दें, युद्ध के शुरू होने के बाद से ही सोने और चांदी का रेट लगातार गिर रहा था। बढ़ती महंगाई ने बुलियंस मार्केट पर बुरा असर डाला था।
घरेलू बाजार की बात करें तो इस समय शादियों का सीजन नहीं चल रहा है। ऐसे में डिमांड पर असर पड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक साल तक लोगों को सोना और चांदी ना खरीदने की अपील की है। बता दें, भारत सरकार ने भी सोने और चांदी पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स में इजाफा किया है। इसे 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play
