Latest News

SSC CGL 2026 Notification : 12 हजार से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 1.5 लाख तक सैलरी – Jagran

SSC ने CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 12 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां होंगी। स्नातक उम्म …और पढ़ें
12 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती
SSC CGL 2026 के 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती।
आयकर, CBI जैसे प्रतिष्ठित विभागों में नौकरी का सुनहरा मौका।
स्नातक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर आकर्षक वेतन पा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, पटना। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने गुरुवार को कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल (सीजीएल) 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
भर्ती प्रक्रिया से केंद्र सरकार के कई बड़े विभागों में 12 हजार 256 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.gov.in/) पर शुरू हो गई है।
छात्र 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन फीस 23 जून तक और 29 जून तक आवेदन में सुधार किया जा सकता है।
इस भर्ती के तहत आयकर विभाग, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग, डाक विभाग और ऑडिट विभाग समेत कई केंद्रीय संस्थानों में नियुक्तियां होंगी।
उम्मीदवारों की भर्ती असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, टैक्स असिस्टेंट और सीबीआई सब इंस्पेक्टर जैसे पदों पर की जाएगी।
SSC CGL के जरिए चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। अलग-अलग पदों के अनुसार शुरुआती सैलरी करीब 25 हजार रुपये से शुरू होकर 1.5 लाख रुपये तक जा सकती है।
इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ विशेष पदों के लिए संबंधित विषय में अतिरिक्त योग्यता भी मांगी गई है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि पात्रता और जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके।
भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा तय की गई है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है, जबकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 30 से 32 वर्ष तक है।
सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SSC CGL भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टियर-1 परीक्षा देनी होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को टियर-2 परीक्षा में शामिल होना होगा।
कुछ पदों के लिए फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट भी आयोजित किए जा सकते हैं। अंतिम चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
आयोज ने कहा है कि पहले चरण की परीक्षा इसी वर्ष अगस्त-सितंबर में एवं दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में संभावित है।
दोनों परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। 
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट SSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद SSC CGL 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- NEET Re Exam 2026 में अब नहीं होगा पेपर लीक? AI निगरानी, फेस स्कैन और बायोमेट्रिक से NTA का एक्शन

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *