IND A vs AFG A Live Score: तिलक वर्मा की लगातार दूसरी फिफ्टी, टीम इंडिया 300 पार पहुंची, स्कोर- 315/6 – Navbharat Times
गेंदबाजी विभाग में भारत के लिए पिछले मैच के आखिरी ओवरों का रोमांच टर्निंग पॉइंट रहा था। एक समय श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराचिगे (74 रन) मैच को भारत की पकड़ से दूर ले गए थे। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट महज 10 गेंदों के भीतर चटका दिए। तेज गेंदबाज अरशद खान ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया था। अरशद और अनुकूल रॉय की फिरकी आज भी अफगानिस्तान के मजबूत बैटिंग लाइनअप को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी।
