Railway Recruitment 2026: आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई – railway recruitment 2026 application deadline for rrb alp recruitment is approaching candidates who have passed 10th – Jagran
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जून निर्धारित है। ऐसे में दसवीं-आईटीआई पास युवा जो रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं …और पढ़ें
RRB ALP recruitment के लिए यहां से करें अप्लाई।
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई।
14 जून है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के बंपर पदों के लिए भर्ती चल रही है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जून 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अंतिम दिनों में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए तुरंत ही फॉर्म भर लें।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है या उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थी स्वयं ही इस पेज पर दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
RRB ALP Application Form 2026 Link
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थियों को कैटेगरी वाइज फीस अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। बिना शुल्क के एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। सीबीटी 1 होने के बाद General / OBC / EWS को 400 रुपये और SC / ST/ PH (Divyang) को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- JSSC Jail Warder Vacancy 2026: झारखंड कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन दोबारा स्टार्ट, 19 जून तक भर सकते हैं फॉर्म
