यूपी की बड़ी खबरें: कानपुर में मुठभेड़ में 4 गौ तस्कर गिरफ्तार, सगे भाइयों के पैर में लगी गोली; गोवंश समेत … – Dainik Bhaskar
कानपुर में रविवार देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो सगे भाइयों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक गोवंश, तमंचा, चापड़, प्लास्टिक की बोरी समेत अन्य सामान बरामद किया है। घटना जूही थाना क्षेत्र की है।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- क्राइम ब्रांच और एडीसीपी ऑपरेशन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रावतपुर इलाके से सस्ते दाम पर गोवंश खरीदकर परमपुरवा रेलवे ट्रैक के पास ले जाते हैं और वहां उनका वध करते हैं। सूचना के बाद जूही पुलिस की तीन टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। पढ़िए पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
