Kal Ka Mausam 15 June: दिल्ली-UP में मौसम लेगा यू-टर्न! IMD ने जारी किया आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट – India.Com
देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. भारत मौसम विभाग ने सोमवार (15 जून) के लिए कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है. IMD के अनुसार (Weather Update) उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक बदलेगा. कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है?
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 जून को मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. IMD के मुताबिक, दिन और शाम के समय बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस दौरान, दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
वहीं यूपी के मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है.
बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुछ जगहों में हवा की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम ज्यादा असर दिखा सकता है. झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश और तेज तूफान की संभावना है. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, मालदा और कोलकाता में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
वहीं असम के गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और जोरहाट में भी तेज बारिश और आंधी का अनुमान है. इन इलाकों में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान और ऊंचे स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
बात करें पहाड़ी राज्यों की तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, शिमला, कुल्लू और कांगड़ा जैसे इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है. जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.
इसके अलावा पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED
