रौशन आनंद के भाई प्रिंस के साथ हुई थी मारपीट? शव पर मिले चोट के निशान – AajTak
Feedback
पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. प्रिंस यादव की डेडबॉडी की पहली फोटो भी सामने आ गई है. जिसमें कई चीजें चौंकाने वाली हैं. क्योंकि प्रिंस की आंख के ऊपर चोट के निशान हैं, जो यह इशारा कर रही है कि उनके साथ मारपीट की गई है? हालांकि उनकी मौत कैसे हुई, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. नेपाल पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
दरअसल, पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. प्रिंस यादव के मौत की खबर सुनते ही सहरसा के धमसैना स्थित रौशन आनंद के पैतृक घर पर मातम पसरा हुआ हुआ. घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
कोचिंग विवाद में प्रिंस को बनाया गया था आरोपी
प्रिंस यादव के मौत की खबर सुनते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है. जानकारी अनुसार प्रिंस यादव नेपाल के विराटनगर गए हुए थे जहां एक होटल में संदिग्ध स्थिति में उनकी बॉडी बरामद हुई है. परिजनों का कहना है कि शोशल मीडिया के माध्यम से प्रिंस की मौत की खबर मिली, जिसके बाद प्रिंस के परिजन यहां से नेपाल के लिए निकल पड़े.
परिजनों का कहना की नेपाल पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल नेपाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा. इधर परिजनों का यह भी आरोप है कि कोचिंग वाले मामले में प्रिंस यादव पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी वजह से प्रिंस नेपाल चला गया.
जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले थे प्रिंस
प्रिंस यादव के बारे में एक और जानकारी सामने आई है. जिसके अनुसार वह सहरसा के सौरबाजार से जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था. ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
