Latest News

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीता: फील्डिंग का फैसला, गुरनूर और हर्ष कर रहे डेब्यू; 25-25… – Dainik Bhaskar

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। मैच का टॉस दोपहर 1:00 बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें 4 घंटे 15 मिनट की देरी हुई। मुकाबला 25-25 ओवर का होगा।
भारत की तरफ से दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे। हर्ष दुबे को उनकी पहली वनडे कैप केएल राहुल ने दी, जबकि गुरनूर बरार को डेब्यू कैप कप्तान शुभमन गिल ने सौंपी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी।
भारत-अफगानिस्तान में 4 वनडे, इंडिया ने 3 जीते
भारत और अफगानिस्तान के बीच 4 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है।
अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ वनडे में जीत दर्ज नहीं कर सका है। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2023 वनडे वर्ल्ड कप में दिल्ली में हुई थी, जहां भारत ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी।

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर होगी। एक जनवरी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल ने 625 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 17 मैचों में 711 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।
टीम मैनेजमेंट नंबर-3 पर ईशान किशन, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे विकल्पों को भी आजमा सकता है।
गेंदबाजी में कुलदीप यादव भारत को लीड करेंगे। उन्होंने 2025 के बाद 22 विकेट लिए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह पर नई गेंद से अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह और अजमतुल्लाह उमरजई पर टिकी होगी। जादरान ने 2025 के बाद सिर्फ 6 वनडे में 429 रन बनाए हैं और उनका औसत 71.50 रहा है।
अजमतुल्लाह उमरजई हाल के समय में अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं। उन्होंने पिछले 10 वनडे मैचों में 24 विकेट लिए हैं और बल्ले से भी लगातार योगदान दिया है। 2023 वर्ल्ड कप में भारत की पिचों पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।
अफगानिस्तान को सबसे बड़ी मजबूती स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की वापसी से मिली है। राशिद भारत के खिलाफ 3 वनडे में 5 विकेट ले चुके हैं और IPL 2026 में भी शानदार फॉर्म में थे।

धर्मशाला का HPCA स्टेडियम समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित है। यहां गेंद तेजी से बल्ले पर आती है और आउटफील्ड भी तेज रहती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है, जबकि बाद में बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं।
इस मैदान पर अब तक 9 वनडे खेले गए हैं, जिनमें 5 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 253 रन है। 2023 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 388 रन बनाकर यहां का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।
भारत के लिए दो खिलाड़ी डेब्यू किए। हर्ष दुबे को उनकी पहली वनडे कैप केएल राहुल ने दी, जबकि गुरनूर बरार को डेब्यू कैप शुभमन गिल ने सौंपी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे का टॉस शाम 5:15 बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 5:45 बजे फेंकी जाएगी।
धर्मशाला में अंपायर के अनुसार 20-20 ओवर के मुकाबले के लिए कट-ऑफ समय शाम 6:32 बजे है। यानी मैच शुरू कराने के लिए अभी करीब 2 घंटे का समय मौजूद है।
मैदान पर लगातार हल्की बारिश हो रही है, जिसके कारण कवर्स नहीं हटाए जा सके हैं।
शाम 3:55 बजे तक मैदान से कोई नई जानकारी नहीं आई है। हल्की लेकिन लगातार बारिश जारी है, जिससे खेल शुरू होने में देरी हो रही है। इस बीच स्टेडियम का डीजे लगातार बज रहा है और बारिश के बावजूद डटे दर्शक स्टैंड्स में नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। वहीं, भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मजे करते नजर आ रहे हैं।
अभी भी हल्की बारिश जारी है। इससे पहले मैदान को सुखाने के लिए सुपर सॉपर लगातार चक्कर लगा रहे थे, लेकिन फिलहाल उन्हें रोक दिया गया है। बारिश के कारण अधिकांश दर्शक छातों और रेनकोट पहने हुए हैं। बारिश थमने का इंतजार किया जा रहा है ताकि मैदान की स्थिति का दोबारा आकलन किया जा सके।
श्रेयस अय्यर 3000 वनडे रन पूरे करने से 23 रन दूर हैं। वहीं कप्तान शुभमन गिल को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 47 रन की जरूरत है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *