16 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आज – Dainik Bhaskar
भास्कर न्यूज | बाड़मेर
राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लेगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को बाड़मेर जिले की 16 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे।
कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि बाड़मेर पंचायत समिति की जाखड़ों का तला ग्राम पंचायत, बाड़मेर ग्रामीण में बाड़मेर मगरा एवं रोहिली, बाटाडू में भीमड़ा, नोखड़ा में निंबलकोट एवं सड़ेचा, बायतु में नया सोमेसरा, शिव में नागड़दा, गडरारोड में सुंदरा एवं रोहिड़ी, रामसर में बसरा, चौहटन में आकोड़ा एवं सांवलोर, धनाऊ में आलमसर, सेड़वा में शोभाला दर्शान, फागलिया में ओगाला ग्राम पंचायत में ग्राम सेवा शिविर आयोजित होंगे। उपखंड अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
