'मेहनत मेरी, प्रमोशन किसी और का…', 18 साल बाद कर्मचारी ने छोड़ी नौकरी तो Office Politics पर उठाए सवाल – Navbharat Times
धर्मेन्द्र ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बताते हैं कि उन्होंने 18 साल बाद अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़ दी है। जबकि उनका परिवार उन पर निर्भर है। उनकी 10 साल की बेटी है। बचत के नाम पर अगले छह महीने ही खर्च चल पाएगा। पर उनके मुताबिक ये निर्णय जरूरी था। अब वो आजाद महसूस कर रहे हैं।
वो बताते हैं कि 2008 में उन्होंने काम शुरू किया था। खूब मेहनत की लेकिन मन मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाए। फिर ऑफिस में पॉलिटिक्स इतनी हुई कि कभी मेहनत का इनाम मिला ही नहीं। प्रोमोशन हर बार किसी और का होता था। आखिरकार उन्होंने कुछ दिन पहले नौकरी छोड़ ही दी।
A post shared by Dharmendra S Pandey | AI & Online Business (@dharambuilds)
धर्मेन्द्र के वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी स्थिति भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मैं भी इसी फेज में हूं। जबकि एक यूजर ने लिखा है कि मुझे फ्रीडम नहीं फाइनेंशियल फ्रीडम चाहिए। एक यूजर ने लिखा है कि मैं भी अगले कुछ सालों में जॉब छोड़ दूंगा।
लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें
