पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का बवाल, ट्रेन में तोड़फोड़-पथराव, IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी – AajTak
Feedback
बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों ने ट्रेनों की कमी और ट्रेन लेट पहुंचने से नाराज होकर रविवार को पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमकर बवाल काटा. इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर ट्रेनों को रोक दिया, पथराव किया और एग्जाम स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ भी की. पथराव से कई पुलिसकर्मी जख्मी होने की खबर है. हालात को बेकाबू होते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की.
मद्य निषेध विभाग की परीक्षा दो पालियों में होनी थी, जिसके लिए हजारों अभ्यर्थी रात में ही स्टेशन पहुंच गए. स्टेशन पर पर्याप्त ट्रेन व्यवस्था न होने और गाड़ियों के लेट होने से छात्रों में परीक्षा छूटने का डर सताने लगा.
स्थिति तब और ज्यादा बिगड़ गई, जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन स्टेशन पहुंची. इस दौरान अभ्यर्थियों में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद नाराज छात्र पाटलिपुत्र-कटिहार एग्जाम स्पेशल ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए और रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी.
पुलिस ने की तीन राउंड फायरिंग
हंगामे के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने ट्रेन में तोड़फोड़ की और जमकर रोड़ेबाजी (पत्थरबाजी) शुरू कर दी. इससे हालात बेकाबू हो गए. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के कई थानों की टीम मौके पर पहुंची.
IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी
हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस हिंसक झड़प में आईजी जितेंद्र राणा और रूपसपुर थाना प्रभारी को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.
फिलहाल आईजी जितेंद्र राणा, एसपी, दानापुर एसडीएम और एएसपी समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर मौजूद हैं. पुलिस और रेलवे प्रशासन अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहा है. साथ ही रेलवे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्पेशल ट्रेनें चलाई दी हैं, ताकि छात्रों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर समय से भेजा जा सके.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
