ईरान-अमेरिका में समझौते की खबरों से शेयर मार्केट चढ़ा: सेंसेक्स में 1695 अंकों की तेजी, 75,527 पर बंद; निफ्… – Dainik Bhaskar
ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 1,695 अंक उछलकर 75,527 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,622 के स्तर पर पहुंच गया।
कारोबार के दौरान रियल्टी, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। सुबह भी बाजार मजबूत शुरुआत के साथ खुला था।
बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान रहा। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने एक नए समझौते को मंजूरी दे दी है। उनके मुताबिक, इस समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होने पर होर्मुज जलडमरूमध्य को भी खोल दिया जाएगा।
हालांकि, ईरान ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद समझौते की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली।
एशियाई बाजारो में तेजी, साउथ कोरिया का बाजार 5% चढ़ा
अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही
विदेशी निवेशकों ने कल 1987 करोड़ के शेयर बेचे
एक दिन पहले 562 अंक गिरकर 73,833 पर बंद हुआ था सेंसेक्स
शेयर बाजार में कल यानी 11 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ खुला था। लेकिन कारोबार के दौरान ये करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 53 अंकों की गिरावट रही।
———————
ये खबर भी पढ़ें…
एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं: कॉमर्शियल यूजर रिटेल पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं खरीद पाएंगे, इनके लिए डीजल करीब ₹40 महंगा
आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएंगे। इस डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा अब फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल आउटलेट से ईंधन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को इसे लेकर आदेश जारी किया है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीदना होगा। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
