Localमुख्यपेज

AIRShow : PWD SE आदित्य नारायण रावत समेत कई अधिकारियों को भारतीय वायु सेना ने सम्मानित किया

AIRShow : PWD SE आदित्य नारायण रावत जयपुर। 20 और 22 फरवरी 2026 को जयपुर के जलमहल की पाल पर आयोजित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के भव्य एयर शो को सफल बनाने में नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के योगदान के लिए मंगलवार को एयर फोर्स स्टेशन जयपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने कहा कि इस एयर शो में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह आयोजन भारतीय वायु सेना की सटीकता, कौशल और पेशेवर दक्षता का शानदार प्रदर्शन रहा। साथ ही वायु सेना और नागरिक प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय भी देखने को मिला।

इन्हे किया गया सम्मानित

समारोह में राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नवीन जैन, जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) जयपुर के अधीक्षण अभियंता आदित्य नारायण रावत को उत्कृष्ट सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वायु सेना परिवार कल्याण संघ की क्षेत्रीय अध्यक्ष नैन्सी सिंह और एयर फोर्स स्टेशन जयपुर के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज भी मौजूद रहे।

1232

अधीक्षण अभियंता आदित्य नारायण रावत

सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) जयपुर के अधीक्षण अभियंता आदित्य नारायण रावत ने भी इस एयर शो के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जलमहल की पाल पर कार्यक्रम के लिए आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और ढांचागत तैयारियों को समय पर पूरा कराने में उनके नेतृत्व में विभाग ने प्रभावी कार्य किया। उनके समन्वय और तत्परता के कारण कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं, जिसके चलते हजारों दर्शकों ने सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से इस रोमांचक एयर शो का आनंद लिया।

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *