|

भीलवाड़ा में आज भी बारिश का अलर्ट: सुबह से छाए बादल, कल फिर से तापमान बढ़ने के आसार – Dainik Bhaskar

wp header logo 453

भीलवाड़ा में शनिवार सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके कुछ देर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर की सड़कें भीग गईं। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को पिछले एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिली, हालांकि स
15 से 20 मिनट तक चली तेज हवाएं
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शनिवार सुबह शहर में मौसम बदला। आसमान में घने काले बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। करीब 15 से 20 मिनट तक हवाओं का दौर जारी रहा। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर हल्की बारिश होने लगी।
सड़कों पर नजर आया बारिश का असर
हल्की बारिश के चलते शहर की कई सड़कें भीग गईं। सुबह के समय अचानक बदले मौसम के कारण कामकाज पर जाने वाले लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत भी महसूस की।
शुक्रवार शाम भी हुई थी बारिश
शुक्रवार को शहर में मौसम सामान्य रहा था, लेकिन देर शाम जिले के गुलाबपुरा और आसींद क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद शनिवार सुबह जिले के कई हिस्सों में मौसम का असर दिखाई दिया।
आज दिनभर बना रह सकता है असर
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए तेज हवाएं चलने, बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दिनभर मौसम में बदलाव बना रह सकता है।
रविवार से मौसम सामान्य होने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम सामान्य होने की संभावना है। वहीं सोमवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके साथ गर्मी और उमस का दौर दोबारा शुरू होने के संकेत हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *