यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: शंकराचार्य बोले- चंपत राय हैं तो चोरी होगी ही, ऊर्जा मंत्री को बताए बिना बिजली म… – Dainik Bhaskar
यूपी दिनभर, शंकराचार्य बोले- राम मंदिर में शुरू से चोरी हो रही, विनय कटियार अयोध्या पहुंचे
राम मंदिर के चढ़ावे में 7 करोड़ रुपए की चोरी का दावा तूल पकड़ते जा रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एटा में कहा- राम मंदिर में शिला पूजन के समय से ही चोरी हो रही। वहां पहले से ही चंपत राय बैठे हैं। खुद को मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी बताने वाले महिपाल सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा- मंदिर में चोरी कोई नई बात नहीं। मैंने खुद ही चोरी पकड़ी थी।







