जोधपुर की आयुषी ने पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन में 3 गोल्ड जीते: छात्राओं ने ग्रपु डांस में जीता गोल्ड, JNVU

wp header logo 608

जोधपुर की आयुषी ने पैरा स्विमिंग कॉम्पिटिशन में तीन गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। जबकि महेश पब्लिक स्कूल की छात्राओं के ग्रुप ने भी ग्रुप डांस में गोल्ड मेडल जीता।
वहीं जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय(JNVU) के विभिन्न स्नातक स्तरीय 3 वर्षीय/ 4 वर्षीय पाठ्यक्रमों के फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ऑपन करेगा।
इधर, सूर्यनगरी ऑटोमोबाइल्स संघ और पाल बाईपास मोटर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल को ज्ञापन सौंपा।
पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें…
1. आयुषी ने जीते तीन गोल्ड
बेंगलुरु में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जोधपुर की आयुषी राजपुरोहित ने 50 मीटर फ्री स्टाइल ,100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। आयुषी ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता–पिता और कोच शेराराम को दिया ।
14 जून को विद्यार्थी कर सकेंगे प्रवेश आवेदन में संशोधन
जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के विभिन्न स्नातक स्तरीय तीन वर्षीय / चार वर्षीय पाठ्यक्रमों (Multiple Entry-Exit) के प्रथम सेमेस्टर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं AEDP (Apprenticeship Embedded Degree Programme) के अनुसार करेक्शन विंडो ऑपन की जाएगी।
सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर के प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किए हुए आवेदन-पत्र में आवश्यक संशोधन (करेक्शन विन्डो) की सुविधा 14 जून को उपलब्ध रहेगी। जिसमें विद्यार्थी (अपने नाम एवं पिता के नाम को छोड़कर) विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
छात्राओं ने ग्रुप डांस में जीता गोल्ड
महेश पब्लिक स्कूल की एनसीसी (3 राज) की छात्राओं ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कैंडिडेट्स ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए समूह गीत में रजत और ग्रुप डांस में गोल्ड मेडल हासिल किया।
अधिकारियों ने शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा दिखाए गए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कैडेट्स की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन कैलाश मोदी ने उनकी सराहना करते हुए बताया कि एनसीसी शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
सूर्यनगरी ऑटोमोबाइल्स संघ और पाल बाईपास मोटर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में डी.पी.एस. सर्किल से सांगरिया सर्किल तक रिंग रोड के दोनों तरफ बने मिस्त्री ट्रक गैराज और वर्कशॉप को जेडीए (JDA) द्वारा दिए गए अतिक्रमण हटाने के नोटिस का विरोध किया है। संघ के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल को एक मांग पत्र सौंपकर इस कार्रवाई को एक साल के लिए टालने की मांग की है।
इस मिस्त्री मार्केट (ऑटो मोबाइल मार्केट) में सैकड़ों व्यापारी और मिस्त्री कई सालों से अपना काम कर रहे हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं। अब उनमें भय का माहौल बना हुआ है।
सूर्यनगरी ऑटोमोबाइल्स संघ के अध्यक्ष अमराराम चौधरी संस्था के अन्य पदाधिकारी रमेश परिहार, राजा भाटी कृष्ण कुमार भार्गव लालदास वैष्णव आदि ने कैबिनेट मंत्री से अपील की है कि व्यापारियों और मिस्त्री भाइयों के रोजगार को ध्यान में रखते हुए जेडीए की इस प्राधिकरण कार्रवाई पर 1 वर्ष की समय अवधि (राहत) प्रदान की जाए।
माहेश्वरी समाज की श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कल
महेश नवमी महोत्सव 2026 का घर-घर निमंत्रण का अभियान पीले चावल देकर निरंतर चल रहा है। महेश नवमी संयोजक दिनेश राठी ने बताया कि इसी कड़ी में 13 जून शाम को 7:15 बजे सुंदरकांड का पाठ माहेश्वरी जन उपयोगी भवन रातानाडा में महेश सुंदर कांड भजन मंडली के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के पुरुष कुर्ता पायजामा और महिलाएं लाल साड़ी में नजर आए।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 14 जून रविवार को सुबह 6:30 बजे श्री माहेश्वरी न्याति नोहरा मुख्य भाग जालोरी गेट से शुरू कर खांडा फलसा,आडा बाजार गंगश्याम जी मंदिर,त्रिपोलिया रोड होते हुए नई सड़क चौराहा से माहेश्वरी जन उपयोगी उपयोगी भवन रातानाडा पहुंच कर पूरी होगी। इस रथ यात्रा में बड़ा राम द्वारा सूरसागर संत राम प्रसाद महाराज, गोवत्तस राधा कृष्ण महाराज, प्रभुजी राजेंद्र नंदनदास महाराज का सानिध्य होगा।
यात्रा प्रभारी रवि बूब व योगेश सोनी ने बताया कि यह यात्रा जगन्नाथपुरी में होने वाली यात्रा का स्वरूप होगा, जिसमें समाज के बंधुजन रथ को रस्सी के सहारे खींचते नजर आएंगे रथ यात्रा के मार्ग में आने वाले सभी मंदिरों का दर्शन किया जाएगा।
चंद्र प्रकाश पनपालिया और सुधीर राठी ने बताया की माहेश्वरी युवा संस्थान द्वारा यह रथ यात्रा समाज में एकरूपता और संगठन को दर्शाएगी।
घुड़सवार और ऊंट की सवारी भी रहेगी
अजय राठी ने बताया की रथ यात्रा के बाद हाउजी का कार्यक्रम रहेगा और लकी ड्रा भी होगा, जिसमें कई तरह के आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इस यात्रा में घुड़सवार और ऊंट की सवारी भी रहेगी, जिस पर सेठ सेठानी को बैठाया जाएगा।
समाज मंत्री नंदकिशोर शाह व उप मंत्री राधे श्याम डागा और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मनिहार ने समाज के लोगों से इस रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लेने और सामाजिक एकता को दर्शाने के अपील की है।
सोशल मीडिया प्रभारी अंकित डागा व कृष्णा केला ने बताया कि महेश राइजिंग युथ द्वारा समाज को विभिन्न रील बनाकर और वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रथ यात्रा से जोड़ने का अनुरोध किया जा रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *