Video News

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: शंकराचार्य बोले- चंपत राय हैं तो चोरी होगी ही, ऊर्जा मंत्री को बताए बिना बिजली म… – Dainik Bhaskar

नमस्कार,
आज की सबसे बड़ी खबर राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के दावे पर हो रही बयानबाजी पर है। वहीं, दूसरी खबर इटावा में सैयद बाबा की मजार पर बुलडोजर एक्शन से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें…
1. शंकराचार्य बोले- राम मंदिर में शुरू से चोरी हो रही, विनय कटियार अयोध्या पहुंचे
राम मंदिर के चढ़ावे में 7 करोड़ रुपए की चोरी का दावा तूल पकड़ते जा रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एटा में कहा- राम मंदिर में शिला पूजन के समय से ही चोरी हो रही। वहां पहले से ही चंपत राय बैठे हैं। खुद को मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी बताने वाले महिपाल सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा- मंदिर में चोरी कोई नई बात नहीं। मैंने खुद ही चोरी पकड़ी थी। पूरी खबर पढ़िए
2. शाम को जहां मजार थी, वहां सुबह ‘जंगल’ खड़ा, इटावा में रातों-रात बुलडोजर से ढहाई
इटावा में सैयद बाबा की मजार बुलडोजर से जमींदोज कर दी गई। सुबह जब गांव वाले पहुंचे तो वहां मजार का नामो-निशान तक नहीं बचा था। पूरी जमीन समतल कर दी गई थी। कमर तक ऊंचे पौधे लगा दिए गए थे। जगह जंगल जैसी लग रही थी। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि 12 घंटे पहले यहां मजार थी। मजार के केयरटेकर का दावा है कि मजार 800 साल पुरानी थी। पूरी खबर पढ़िए
3. ‘UPPCL अध्यक्ष गैर–जिम्मेदार, सरकार को बदनाम कर रहे’, ऊर्जा मंत्री ने लिखा लेटर
यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल को लिखे पत्र में पूछा है कि आपकी कार्यशैली गैर-जिम्मेदाराना है। आप सरकार को बदनाम करने वाले फैसले ले रहे हैं। बिना मुझे सूचना दिए बिजली का सरचार्ज 10 फीसदी बढ़ा दिया। मंत्री ने दावा किया कि मुझे ये जानकारी किसी आधिकारिक फाइल या बैठक से नहीं, मीडिया में चल रही खबरों से मिली। पूरी खबर पढ़िए
4. यूपी के युवक की अमेरिकी हमले में मौत, होर्मुज में शिप पर थे, पत्नी बेहोश, मां बिलख रही
यूपी में देवरिया के रहने वाले शिवानंद चौरसिया (38) की होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी हमले में मौत हो गई। वह सिंगापुर के जहाज ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर थे। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने इसकी पुष्टि की है। शिवानंद जहाज पर इंजन फिटर थे और करीब 9 माह पहले विदेश गए थे। दरअसल, बुधवार को जहाज होर्मुज के पास से गुजर रहा था, तभी अमेरिका ने हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़िए
5. नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए योगी, बोले- विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य
सीएम योगी शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक का विषय “विकसित भारत @2047 : समावेशी मानव विकास” रखा गया था। बैठक में मानव संसाधन विकास, प्रभावी गवर्नेंस और जनभागीदारी के जरिए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़िए
अब 8 अहम खबरें…
6. यूपी के 12 शहरों में आंधी-बारिश, पेट्रोल-पंप की छत उड़ी, बरेली में पेड़-पोल उखड़े
यूपी में प्री-मानसून की बारिश जारी है। गुरुवार को गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, गोंडा, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, फर्रुखाबाद, संभल, बिजनौर समेत 12 शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। लखनऊ और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। बरेली में बुधवार देर रात 90 की रफ्तार से तूफान आया। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 20 जून तक यूपी में एंट्री करेगा। पूरी खबर पढ़िए
7. बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स, मौत; 3 महीने की गर्भवती थी
वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर उसे दवा खिलाई थी। बुधवार सुबह छात्रा की हॉस्टल की सीढ़ियों पर खून से लथपथ लाश मिली थी। पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल्स खंगालीं। गार्ड ने पुलिस को बताया कि छात्रा जौनपुर के रहने वाले छात्र मोहम्मद समीर से मिलने आती थी। पूरी खबर पढ़िए
8. जज से बोला- जेल से छूटकर फिर हत्या करूंगा, गाजीपुर कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई
गाजीपुर में 4 साल के भांजे की गला काटकर हत्या करने वाले मामा अमजद खान को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। पीड़ित पक्ष के वकील अखिलेश सिंह ने बताया, गुरुवार को फैसला सुनाने से पहले जज शक्ति सिंह ने हत्यारे मामा से पूछा- अगर तुमको छोड़ दिया गया तो क्या करोगे? दोषी अमजद खान बोला- अगर कोई मुझसे उलझेगा तो मैं उसकी भी हत्या कर दूंगा। पूरी खबर पढ़िए
9. युवक से जबरन ‘जय श्री राम’ बुलवाया, सुल्तानपुर में 25 हजार रुपए और मशीन छीनी
सुल्तानपुर में दो युवकों से जबरन बीच सड़क पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए गए। युवक प्रतापगढ़ से किसी काम से बाइक से आ रहे थे। तभी 6-7 लोगों ने उन्हें रोक कर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने कहा, तुम लोग हिंदुस्तान में रहते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे नहीं लगा सकते, बोल ‘जय श्री राम’। आरोपियों ने उनसे 25 हजार रुपए और ड्रिल मशीन भी छीन ली। पूरी खबर पढ़िए
10. पीयूष गोयल बोले- अखिलेश के ट्वीट को गंभीरता से नहीं लेती जनता, यूपी फिर सपा को नकारेगा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लखनऊ में कहा कि जनता एक बार फिर अखिलेश यादव को ठुकराएगी। यूपी की जनता उनको सीरियस नहीं लेती। यूपी की जनता न तो अखिलेश यादव के ट्वीट को गंभीरता से लेती है और न ही उन पर विश्वास करती है। पीयूष गोयल मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर लखनऊ महानगर भाजपा के सम्मेलन के लिए आए थे। पूरी खबर पढ़िए
11. संघ कार्यकर्ता की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे भागवत, कानपुर में महाना समेत बड़े नेता शामिल हुए
RSS प्रमुख मोहन भागवत संघ कार्यकर्ता नीतू सिंह की बेटी के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने कानपुर पहुंचे। नीतू सिंह कानपुर के पूर्व बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी की बड़ी बेटी हैं। नीतू की बेटी वसुंधरा और यश की 21 जून को शादी है। आज गुरुवार को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत यूपी सरकार के कई मंत्री पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़िए
12. गाजियाबाद पहुंचीं सपना चौधरी, पेप्सी शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए आंखें नम हुईं
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने गाजियाबाद पहुंचकर दिवंगत कलाकार पेप्सी शर्मा को श्रद्धांजलि दीं। पेप्सी शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। वह 2 मिनट तक हाथ जोड़कर उनकी तस्वीर के सामने खड़ी रहीं। इसके बाद महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर परिवार का हालचाल जाना। पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा गले लगकर रोने लगीं। पूरी खबर पढ़िए
13. सड़क हादसे में ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत, एटा में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी ऑल्टो
एटा में सड़क हादसे में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे मुरादाबाद से तीन दिनों की ट्रेनिंग करके एटा पुलिस लाइन लौट रहे थे। नेशनल हाइवे पर उनकी ऑल्टो कार रोड साइड खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इंस्पेक्टर नवीन मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़िए
खबर जो हटके है…
14. दुकान में सलवार-सूट पहन घुसा चोर, दुपट्टे से चेहरा ढक 40 मिनट चोरी की
गोरखपुर में एक चोर महिला के वेश में सलवार-सूट पहन कर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में घुस गया। दुपट्टे से चेहरा ढ़ककर टॉर्च के सहारे खोजबीन की और 40 मिनट के अंदर 8 से 10 महंगे मोबाइल और 20 हजार नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। सुबह होने पर पड़ोसियों ने शॉप ओनर को शटर टूटने की सूचना दी। पूरी खबर पढ़िए
कल कैसा रहेगा मौसम…
15. योगी नोएडा में ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे
जेवर एयरपोर्ट से कामर्शियल फ्लाइट शुरू होने से पहले नोएडा में ई-बस चलनी शुरू होने जा रही है। कल यानी शुक्रवार को सीएम योगी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम वर्चुअली सेक्टर-33ए नोएडा शिल्पहॉट में किया जाएगा। पहले दिन नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण 10-10 बसों से शुरुआत होगी। आने वाले दिनों में तीनों प्राधिकरण मिलकर 100 बसें चलाएंगे।
कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *