LIVE UPDATE: देश राज्य और दुनिया की बड़ी ख़बरें | केरल में भारी बारिश व असम में बाढ़, कॉमनवेल्थ में भारत का जलवा, मॉस्को धमाका और मध्य पूर्व में तनाव

05.25 AM IST Sunday 2 August 2026 LIVE UPDATE: देश राज्य और दुनिया की बड़ी ख़बरें. इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क .उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रविवार, 2 अगस्त 2026 को एक बड़ा और बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां एक पोखर (तालाब) में नहाने गए चार बच्चे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया (रेस्क्यू किया गया) है। सुरक्षित बचे बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
इन बच्चों के नाम है बच्चे (जिनकी डूबने से मौत हुई) नीतीश यादव (उम्र 14 वर्ष, पिता – रमेश यादव) रोहन (उम्र 13 वर्ष, पिता – रामलखन) कृष्णा रौनियार (उम्र 15 वर्ष, पिता – कबूतर रौनियार)सुरक्षित बचा बच्चा (जिसने तैरकर अपनी जान बचाई)राजबीर (उम्र 13 वर्ष, पिता – उमेश यादव)
घटनाक्रम यह चारों दोस्त दोपहर में गांव के ही एक निर्माणाधीन पोखरे (तालाब) में नहाने गए थे। नहाते समय नीतीश, रोहन और कृष्णा अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख राजबीर किसी तरह तैरकर बाहर निकला और भागकर परिजनों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
ग्रामीण और कोठीभार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस हृदयविदारक घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
कश्मीर आतंकी हमले में खुफिया एजेंसियों का खुलासा 250 मजदूरों में सिर्फ दो हिन्दुओ की पहचान कर गोली मारी
04.25 AM IST Sunday 2 August 2026 LIVE UPDATE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क .जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में खुफिया एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है कि आतंकियों ने एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे करीब 250 गैर-स्थानीय मजदूरों को घेरकर उनकी पहचान पूछी और हिंदू होने की पुष्टि होने पर दो मजदूरों को अलग करके गोली मार दी।
छत्तीसगढ़ के रहने वाले इन दोनों मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि बाकी मजदूर सुरक्षित हैं। इस कायराना टारगेटेड किलिंग को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटे ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने अंजाम दिया है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे दक्षिण कश्मीर में आतंकियों को पकड़ने के लिए एक बहुत बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने दो स्थानीय संदिग्ध आतंकियों की पहचान सुनिश्चित की है (Zeroed in) जो इस हत्याकांड के पीछे हैं। सुरक्षा कारणों से उनके नाम अभी पूरी तरह उजागर नहीं किए गए हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां उन्हें बहुत जल्द एंगेज करने (घेरने) की तैयारी में हैं।
भारतीय सेना, सीआरपीएफ (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने पूरे दक्षिण कश्मीर और कुलगाम के केल्लाम इलाके को सील कर दिया है। आतंकियों के भागने के सभी रास्तों, जंगलों और संभावित ठिकानों पर कड़ा पहरा है।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घाटी में काम कर रहे बाहरी राज्यों के मजदूरों की सुरक्षा के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) की व्यापक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।
छत्तीसगढ़ के रहने वाले दोनों मृत प्रवासी मजदूरों (दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना) के परिवारों के लिए सरकारों ने कुल 36-36 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।स्थानीय जिला प्रशासन: कुलगाम जिला प्रशासन की तरफ से परिवारों को तत्काल राहत के रूप में 6-6 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है
इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप यात्री जहाज (फेरी) में भीषण आग 5 की मौत 41 की तलाश जारी
04.15 AM IST Sunday 2 August 2026 LIVE UPDATE: इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास जावा सागर में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक यात्री जहाज (फेरी) में भीषण आग लगने से कम से कम 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 41 लोग लापता हैं।
यह जहाज पूर्वी जावा के सुराबाया शहर से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रहा था, जिस पर कुल 271 लोग सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि जान बचाने के लिए कई यात्रियों को समुद्र में कूदना पड़ा। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कर्नाटक शिवमोगा जिले में भारी बारिश के चलते पहाड़ी धंसने (भूस्खलन) से एक परिवार के तीन लोगों की मौत।
रविवार, 2 अगस्त 2026 को तड़के करीब 2:30 बजे कर्नाटक के शिवमोगा जिले में भारी बारिश के चलते एक पहाड़ी धंसने (भूस्खलन) से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना कर्नाटक के शिवमोगा जिले थीर्थहल्ली (Thirthahalli) कस्बे के इंदिरा नगर (गांधी नगर) इलाके में हुई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और नीचे बने एक अस्थायी शेड (मकान) पर जा गिरा। उस वक्त परिवार अंदर सो रहा था, जिससे उन्हें संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला और वे मलबे के नीचे जिंदा दफन हो गए।
मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग मूल रूप से कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्कड़ेगारू गांव के रहने वाले थे, जो यहाँ काम के सिलसिले में रह रहे थे। मृतकों में मल्लिकार्जुन (उम्र 35 वर्ष) – परिवार के मुखिया ,नागवेणी (उम्र 28 वर्ष) – मल्लिकार्जुन की पत्नी ,संतोष (उम्र 3 वर्ष) – उनका मासूम बेटा है
मानसून बाढ़ के कारण देशभर में अब तक 150 लोगो की मौत
10.20 AM IST Sunday 2 August 2026 LIVE UPDATE: देश राज्य और दुनिया की बड़ी ख़बरें | मानसून और बाढ़ के मौसम में देश के अलग-अलग राज्यों से अनुमानित 150 से ज्यादा मौत हो चुकी है इनमें असम (Assam) इस साल बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 82 लोगों की मौत की जानकारी है। जबकि गुजरात (Gujarat) राज्य के नवसारी, वलसाड और अन्य जिलों में भारी बारिश और जलभराव के कारण 40 के करीब मौतें मीडिया रिपोर्ट्स में बताई गई हैं। वही जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के कारण 27 से अधिक लोगों की जान गई है ।दक्षिण में केरल (Kerala) ताजा मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है।
LIVE UPDATE, देश राज्य और दुनिया की बड़ी ख़बरें, केरलअसम में भारी बारिश,कॉमनवेल्थ खेल भारत का जलवा, मॉस्को धमाके , अरब की खाड़ी में तनाव , इंडिया प्राइम टीवी डॉटकॉम पर, hi.indiaprimetv.com





