कर्नाटक के मैसूरु के हुंसूर शहर में पति ने पहले पत्नी दो बेटियों को मार आत्महत्या की।

इंडियाप्राइम अपडेट्स

इंडिया प्राइम स्टेट डेस्क कर्नाटक के मैसूरु जिले के हुंसूर शहर में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है । हरीश (49) नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी निशीथ (36) और दो बेटियों की हत्या करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना हुंसूर शहर के न्यू मारुति लेआउट इलाके की है।

स्थानीय मीडिया और पुलिस रिपोर्टों के अनुसार।
शुरुआती जांच: पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना सोमवार रात को घटित हुई मानी जा रही है।

मंगलवार सुबह जब परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं दिखा और घर का दरवाजा काफी समय तक बंद रहा, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। पुलिस को सूचना मिलने पर इस दुखद वारदात का खुलासा हुआ। बताया गया है कि घटना से कुछ दिन पहले ही हरीश ने अपनी मां को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया

सुसाइड नोट और जांच
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेजों और कुछ व्यक्तिगत निर्देशों का उल्लेख किया गया है। नोट में लॉकर की चाबियों और दस्तावेजों को एक विशिष्ट व्यक्ति को सौंपने का अनुरोध किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई
हुंसूर शहर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी इस बात की गहन जांच कर रहे हैं कि इस दुखद कदम के पीछे मुख्य कारण क्या थे, क्योंकि अभी तक हत्या और आत्महत्या की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *