खाड़ी देशों के लिए विदेशी उड़ानों पर रोक

इंडिया प्राइम इंटरनेश्ननल डेस्क नई दिल्ली .खाड़ी देशों के लिए विदेशी उड़ानों पर रोक लगातार युद्द के हालात के कारण अब खाड़ी देशो में यूरोप और अन्य महादीपो की हवाई सेवाए स्थागित हो रही है। एयर फ्रांस ने सुरक्षा चिंताओं के कारण दुबई (यूएई) और रियाद (सऊदी अरब) की अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
खाड़ी देशों के लिए विदेशी उड़ानों पर रोक
यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) द्वारा जारी की गई हाई-अलर्ट एडवाइजरी के बाद विदेशी एयरलाइंस ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, कुवैत और कतर जैसे खाड़ी देशों के लिए अपनी उड़ानों को निलंबित (Suspend) किया हुआ है
अमेरिका और ईरान के बीच खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) में बढ़ते सैन्य संघर्ष और हवाई क्षेत्र (Airspace) के खतरों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।यात्रियों के लिए सलाह: प्रभावित रूट के यात्रियों को एयरलाइन द्वारा रिफंड या वैकल्पिक बुकिंग (Rerouting) के विकल्प दिए जा रहे हैं।
वर्तमान उड़ान स्थिति और प्रभावित देश (Flight Status Map)
- प्रभावित अरब देश: सुरक्षा खतरे और ड्रोन हमलों के अलर्ट के कारण मुख्य रूप से यूएई (दुबई/अबू धाबी), सऊदी अरब (रियाद/आभा), कुवैत और बहरीन जाने वाली उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।
- लोकल एयरलाइंस की स्थिति: अरब देशों की अपनी स्थानीय एयरलाइंस (जैसे Emirates, Etihad, Flydubai) अभी भी एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने भी कुवैत और सऊदी के आभा (Abha) एयरपोर्ट के लिए अपनी चुनिंदा उड़ानें रद्द की हैं।
जर्मनी और स्विट्जरलैंड (Lufthansa Group & SWISS): इन्होंने दुबई, रियाद, अबू धाबी, दम्माम और मस्कट के लिए अपनी सभी उड़ानें 13 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक के लिए पूरी तरह निलंबित कर दी हैं।
नीदरलैंड (KLM): एम्सटर्डम से दुबई, रियाद और दम्माम जाने वाली सभी उड़ानें अगस्त 2026 के आखिरी हफ्ते तक रद्द की गई हैं।
यूनाइटेड किंगडम (British Airways): ब्रिटिश एयरवेज ने सुरक्षा चिंताओं के कारण दुबई, बहरीन और दोहा की उड़ानें रोक रखी हैं।
सिंगापुर (Singapore Airlines & Scoot): सिंगापुर एयरलाइंस ने दुबई के लिए अपनी सर्विस 24 अक्टूबर 2026 तक और जेद्दा (सऊदी अरब) की फ्लाइट्स को पूरी तरह रोक दिया है।
कनाडा (Air Canada): कनाडा से दुबई और अन्य अरब देशों के लिए उड़ानों का निलंबन अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक बढ़ा दिया गया है।
फ्रांस (Air France): एयर फ्रांस ने सुरक्षा समीक्षा का हवाला देते हुए दुबई और रियाद के लिए अपने ऑपरेशन्स अस्थायी रूप से रोके हैं।
हांगकांग (Cathay Pacific): कैथे पैसिफिक ने भी सुरक्षा कारणों से दुबई और रियाद के लिए अपने उड़ान शेड्यूल को अक्टूबर के अंत तक के लिए टाल दिया है।
इटली (ITA Airways): रियाद और दुबई की उड़ानें परिचालन और सुरक्षा कारणों से निलंबित हैं।
खाडी देश, में विदेशी उड़ाने पर रोक, ईरान युद्द, कच्चे तेल के भाव , हार्मूस विवाद, अरब देश , तेल के भाव ,महगाई बढी






