viral video नदी में सिलेंडरों की बाढ़: तेज बरसात की चपेट में एचपीसीएल प्लांट भी आया
इंटरनेंट डेस्क महाराष्ट्र नदी में सिलेंडरों की बाढ़: यह घटना महाराष्ट्र की है जहां रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका के चावणे गांव केआसपास की है। जहां अचानक नदी में सिलेंडरों की बाढ़ आ गई। यह बाढ़ पास के स हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के सिलेंडर बॉटलिंग प्लांट परिसर में अचानक बरसात के पानी भरने से हुआ है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश से LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ आ गई। करीब 3 हजार गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। pic.twitter.com/lTnSeLwpJG
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 9, 2026
सिलेंडरों की स्थिति: नदी के तेज बहाव में बहने वाले इन सिलेंडरों में कुछ गैस से पूरी तरह भरे हुए हैं और कुछ खाली हैं।सोशल मीडिया पर पानी में तैरते लाल रंग के सैकड़ों सिलेंडरों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कलेक्टर की सख्त चेतावनी: रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे बहकर आए किसी भी सिलेंडर को हाथ न लगाएं और न ही उन्हें इकट्ठा करने या अपने घर ले जाने की कोशिश करें।
सुरक्षा जोखिम: प्रशासन का कहना है कि पानी में बहने के कारण इन सिलेंडरों की सुरक्षा स्थिति या उनके लीक होने की कोई गारंटी नहीं है। उत्सुकता या मुफ्त गैस के लालच में इन्हें खोलना या उठाना एक बड़े हादसे (विस्फोट या गंभीर रिसाव) को बुलावा दे सकता है।
प्रशासन की कार्रवाई: आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नदी के निचले इलाकों (downstream) और तटों पर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट किया गया है तथा बह गए सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से ढूंढकर वापस रिकवर करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
