Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव – bhaskarhindi.com
Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
यूपी के गोरखपुर में रविवार को विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर जनपद को 926 करोड़ से अधिक की लागत वाली 226 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इन परियोजनाओं के तहत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। इंतजार में खड़े लोगों ने पीएम के पहुंचते ही ‘मोदी मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। स्वागत में कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गईं। पीएम की झलक देख लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। मुलाकात के बाद लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की।
Created On :  
