नायका बाजार में बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत: गौरा थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय हुआ हादसा – Dainik Bhaskar
नगरा: गौरा थाना क्षेत्र के नायका बाजार के पास शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान मसहां गांव निवासी गोपीचंद्र राम के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर गौरा थाना की डायल 112 टीम और थानाध्यक्ष मो. महताब खां मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया।
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. महेंद्र मोहन ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरा थानाध्यक्ष मो. महताब खां ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
