UPSC Success Story: NEET के बाद BDS, अफसर बनने के लिए छोड़ दी डेंटिस्ट की नौकरी, IAS यशवी की कहानी – Navbharat Times
यशवी जैन दिल्ली के ग्रेटर कैलाश फील्ड की रहने वाली हैं। एक इंटरव्यू में वह बताती हैं कि उनके माता और पिता काम करते हैं। यशवी ने 12वीं के बाद NEET परीक्षा दी थी। इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की पढ़ाई पूरी की। मेडिकल में करियर की शुरुआत डेंटिस्ट के तौर पर हो गई थी लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने अलग राह चुनने का फैसला कर लिया। (फोटो-Canva)
उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी तब शुरू की जब वह BDS पूरा करने के बाद इंटर्नशिप कर रही थीं। दिनभर अस्पताल में मरीजों की देखभाल करती और चिकित्सा कार्यों में व्यस्त रहती थीं लेकिन उन्होंने रात में किताबें उठाकर UPSC की तैयारी में जुट जाती थीं। काम खत्म होने के बाद वह नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन उनकी तैयारी की सबसे बड़े ताकत बने, जिससे वह हमेशा आगे बढ़ने को तैयार रहती थीं। (फोटो-Canva)
यशवी के जीवन में उनके मामा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मामा सरकारी सेवा में कार्यरत रहे तो उन्हें देखकर यशवी के मन में भी सिविल सेवा की रुचि बढ़ी थी। इस कदम में उनके माता-पिता और पूरे परिवार ने उत्साह बढ़ाया। परिवार के सहयोग और विश्वास ने उन्हें कठिन परिस्थितियों और दोहरी जिम्मेदारियों के बीच भी लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। यही समर्थन उनकी सफलता की मजबूत नींव बना। (फोटो-upsc.gov.in)
UPSC की तैयारी के दौरान यशवी का रूटीन बाकी दूसरे कैंडिडेट्स से काफी अलग था। एक ओर वे डेंटिस्ट के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही थीं और दूसरी ओर सिविल सर्विस की तैयारी में भी लगी थीं। दिन-रात मेहनतर करते हुए उन्होंने चुनौतियों से पार पाया। यूपीएससी की तैयारी में उन्होंने नोट्स और प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान दिया। (फोटो-Canva)
यशवी ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की थी। उनकी ऑल इंडिया रैंक-97 आई और वह डेंटिस्ट की नौकरी छोड़कर IAS बन गईं। मेडिकल फील्ड से सिविल सेवा की राह चुनना आसान नहीं होता है लेकिन यशवी की कहानी बताती है कि अगर मेहनत, धैर्य और फोकस से सही दिशा में आगे बढ़ा जाए तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। (फोटो-Insta/yashvijen)
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं। शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है। खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला। वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।… और पढ़ें
