UP Board 12th Result 2026: 12वीं के बाद कौन सी सरकारी नौकरी करें? ये हैं 6 विकल्प – Hindustan Hindi News
UPMSP 12th Result 2026, UP Board Inter Sarkari Result online: अगर आप कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करते हैं। इसलिए जितनी जल्दी तैयारी शुरू की जाए, परिणाम उतने ही बेहतर मिल सकते हैं। क्योंकि सरकारी नौकरी में स्थिरता, सुरक्षा और लंबी अवधि तक आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सरकारी नौकरियों के बारे में जिनके लिए 12वीं के बाद आप अप्लाई कर सकते हैं। UP Board 12th Result 2026 Link
SSC CHSL 12वीं पास छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है। 12वीं के बाद SSC CHSL की परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसके जरिए इन पदों पर भर्ती होती है-
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)
पोस्टल असिस्टेंट
सॉर्टिंग असिस्टेंट
डाटा एंट्री ऑपरेटर
कौन कराता है: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC)
चयन प्रक्रिया
यह परीक्षा दो चरणों में होती है, जिसमें सामान्य बुद्धिमत्ता, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा पास करने और दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी विभागों में की जाती है। इस नौकरी की खास बात यह है कि इसमें प्रमोशन के अच्छे मौके मिलते हैं और आप लंबे समय तक एक स्थिर सरकारी करियर बना सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। Group D की कई परीक्षाएं रेलवे आयोजित करता है। 12वीं पास के लिए ये वैकेंसी निकाली जाती है।
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल होता है।
भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में भी 12वीं के बाद भर्ती के कई अवसर निकलते रहते हैं। इनके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के माध्यम से 12वीं पास छात्र आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अग्निवीर के रूप में शामिल हो सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं।
रक्षा सेवाओं में नौकरी करने से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही देश सेवा का गर्व भी मिलता है।
आयोजक: राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड
कई राज्य सरकारें 12वीं पास छात्रों के लिए पुलिस कांस्टेबल की भर्ती करती हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं। यह नौकरी उन छात्रों के लिए बेहतर है जो शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं और समाज की सेवा करना चाहते हैं। भर्ती की तारीख और नियम हर राज्य में अलग-अलग होते हैं, इसलिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखना जरूरी है।
अगर आपने 12वीं पास की हुई है तो आप भारतीय डाक में भी सरकारी नौकरी पा सकते हैं। इसमें 10वीं पास कैंडिडेट्स पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत कई अन्य पदों पर आवेदन कर सकते हैं। डाक विभाग में जीडीएस, सहायक, पोस्टमैन समेत कई पदों पर 12वीं पास कैंडिडेट्स की भर्ती भी होती है। इस पद पर काम करने वालों को डाक वितरण, शाखा डाकघर का काम और बैंकिंग सेवाएं (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) संभालनी होती हैं। यह नौकरी खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्रों के लिए उपयुक्त होती है।
12वीं के बाद आप IBPS Clerk और SBI Clerk की तैयारी कर सकते हैं। हालांकि इन परीक्षाओं के लिए ग्रेजुएशन जरूरी होता है, लेकिन अगर आप 12वीं के बाद तैयारी शुरू देंगे तो फायदेमंद रहेगा। इसमें दो परीक्षा होती है- प्रीलिम्स और मेंस एग्जाम।
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘नन्ही खबर’ से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने ‘सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड’ और ‘कुटुंब’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
