Latest News

Rohit Sharma Investment: क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इस स्टार्टअप पर लगाया दांव, ब्रांड एंबेसडर से बने निवेशक – AajTak

भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हिटमैन (Hitman Of Team India) के तौर पर पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा ने एक स्टार्टअप में निवेश (Rohit Sharma Investment) किया है. खास बात ये है कि वह इस कंपनी में ब्रांड एंबेसडर से निवेशक की भूमिका में पहुंचे हैं. ये एक फिटनेस स्टार्टअप है, जिसका नाम FITTR है. रोहित शर्मा के इक्विटी पार्टनर बनने की जानकारी कंपनी की ओर से शेयर की गई. हालांकि, उन्होंने कितना पैसा लगाया है इसका खुलासा वहीं किया गया है. 
क्या करता है ये स्टार्टअप? 
FITTR एक फिटनेस और वेलनेस प्लेटफॉर्म है. इसकी सर्विसेज की बात करें, तो ये डिजिटल कोचिंग, पोषण संबंधी गाइडेंस, कम्युनिटी सपोर्ट और पर्सनल ट्रेनिंग मुहैया कराता है. कंपनी ने पहले रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था और अब टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर रोहित शर्मा का इस स्टार्टअप में निवेशक के रूप में जुड़ना इस फिटनेस स्टार्टअप की लोकप्रियता में बड़ा रोल निभा सकता है. 
FITTR CEO ने क्या कहा? 
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, FITTR की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि रोहित शर्मा को अपने व्यक्तिगत मूल्यों और लॉन्गटर्म विजन के साथ कंपनी का गहरा साथ मिला, जिससे उन्होंने ब्रांड एंबेसडर बनने से लेकर एक निवेशक और इक्विटी पार्टनर बनने का सफर तय किया है. स्टार्टअप के सीईओ जितेंद्र चौकसे का कहना है कि, ‘मुझे और हमारी टीम को खुशी है कि रोहित के साथ हुई तमाम चर्चाओं का परिणाम उनके निवेशक के रूप में हमारे साथ जुड़ने के रूप में सामने आया.’
रोहित शर्मा बोले- मैंने कारोबार को समझा
Rohit Sharma ने निवेश को लेकर कहा कि उन्होंने कंपनी के बिजनेस मॉडल और भविष्य की संभावनाओं का करीब से अध्ययन किया और उसके बाद इस फिटनेस स्टार्टअप में निवेश करने का फैसला लिया है. रोहित शर्मा के मुताबिक, ‘मैंने टीम के साथ समय बिताया, कारोबार को समझा और ग्रोथ आउटलुक को करीब से देखा. कंपनी की नींव मजबूत है, उसका उद्देश्य स्पष्ट है. ऐसे में निवेश बढ़ाने का फैसला लेना आसान मेरे लिए आसान था.
गौरतलब है कि एफआईटीटीआर एक पुणे बेस्ड स्टार्टअप है. रिपोर्ट की मानें, तो FITTR ने वित्त वर्ष 2025 में 128 करोड़ रुपये का रेवेन्यु (FITTR Revenue) कमाया था. इससे पिछले तीन वित्तीय वर्षों में घाटे में रहने के बाद 2025 में ही कंपनी ने 11 करोड़ रुपये का मुनाफा भी कमाया था. कंपनी के रेवेन्यू का ज्यादातर हिस्सा सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस के प्राप्त होता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *