Monsoon Tracker: कहां पहुंचा मानसून? जानिए दिल्ली-यूपी में कब देगा दस्तक, IMD ने दिया अपडेट – India.Com
Monsoon Tracker 2026: मानसून अब धीरे-धीरे देश के बड़े हिस्से को कवर करता जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट और 14 जून 2026 तक जारी मानसून एडवांस मैप के अनुसार मानसून दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों तक पहुंच चुका है. अब लोगों की नजर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों पर टिकी हुई है, जहां गर्मी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है.
IMD के जारी मैप के मुताबिक 14 जून तक मानसून महाराष्ट्र के बड़े हिस्से, छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ रही है.
मैप में दिखाई गई सामान्य मानसून प्रगति रेखा के अनुसार उत्तर भारत में मानसून की एंट्री अभी बाकी है. हालांकि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने लगी हैं. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वर्तमान गति बनी रहती है तो अगले 10 से 15 दिनों में मानसून उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच सकता है. इस दौरान कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और तेज बारिश की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं.
IMD के मानसून एडवांस मैप के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की सामान्य एंट्री 15 से 20 जून के बीच मानी जाती है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए पूर्वी यूपी के जिलों जैसे गोरखपुर, वाराणसी, बलिया और महाराजगंज में जून के तीसरे सप्ताह के दौरान मानसून दस्तक दे सकता है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जिसमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ और नोएडा शामिल हैं, वहां मानसून 20 से 25 जून के बीच पहुंचने की संभावना है. इससे पहले गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है.
दिल्ली में मानसून की सामान्य एंट्री 27 जून के आसपास होती है. IMD के मैप में भी दिल्ली क्षेत्र के लिए 25 जून से 30 जून के बीच मानसून पहुंचने का संकेत दिख रहा है. अगर बंगाल की खाड़ी शाखा और अरब सागर शाखा दोनों सक्रिय रहती हैं तो इस बार मानसून निर्धारित समय के आसपास या थोड़ा पहले भी दिल्ली पहुंच सकता है. फिलहाल राजधानी में प्री-मानसून बारिश, तेज हवाएं और धूल भरी आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है.
Advance of Southwest Monsoon 2026
❖ The Northern Limit of Monsoon continues to pass through 18°N/60°E, 18°N/65°E, 18°N/70°E, Harnai, Solapur, Hyderabad, Bhadradri Kothagudem, Kalingapatnam, Paradeep, Baripada, Purulia, Dhanbad, Muzaffarpur and 28.3°N/83°E as on 14th June, 2026.… pic.twitter.com/dMtsulVe4l
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 14, 2026
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार बढ़ सकती है. बंगाल की खाड़ी में बन रही अनुकूल मौसमी परिस्थितियां और नमी से भरी हवाएं मानसून को मध्य और उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ाने में मदद करेंगी. ऐसे में जून के आखिरी सप्ताह तक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय होता दिखाई दे सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED
