Latest News

Monsoon: बिहार पहुंच गया मॉनसून, इतने दिन में आएगा UP; होगी झमाझम बारिश – Hindustan Hindi News

Monsoon Update, IMD Rain Alert 11 June: केरल पहुंचने के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार में मॉनसून की एंट्री हो गई है। इसके अलावा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 13 जून तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश जारी रहेगी। साथ ही, 11 और 12 जून को आंधी तूफान और ओले पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान मॉनसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र में कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, तेंलगाना, आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बिहार के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने वाला है।

उत्तर भारत की बात करें तो 11-12 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में, 12-13 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 11-12 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 11 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 13-17 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, 11 जून और 14-17 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने वाली है। 13-17 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब, 12-17 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 11-13 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 12-17 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 11-13 जून और 17 जून को पूर्वी यूपी में, 11-17 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में बारिश होगी। 11-12 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 11 जून को पूर्वी यूपी में ओले गिरने वाले हैं। 11-13 जून को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलेगी।

वहीं, मध्य भारत की बात करें तो 11-17 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11 जून और 13-17 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने वाली है। 12 जून को छत्तीसगढ़ में काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश की संभावना है। 11 जून और 13-15 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11 जून को विदर्भ में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज बारिश होगी।

पूर्वी भारत की बात करें तो 11-17 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, 11-13 जून के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 12-13 जून के दौरान झारखंड और ओडिशा में, 11-12 जून के दौरान बिहार में काफी ज्यादा और व्यापक बारिश होने वाली है। इसके अलावा, 14-17 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में, 11-17 जून के दौरान उप हिामलयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, 14-17 जून के दौरान झारखंड, 13-14 जून के दौरान बिहार में आंधी तूफान बारिश, की चेतावनी जारी की गई है।

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *