Latest News

India vs Afghanistan Live Score, 1st ODI: रहमानुल्लाह गुरबाज तूफानी शतक जड़कर आउट, कप्तान शाहिदी भी पवेलियन मेें – AajTak

Feedback
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 जून) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में है. मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारतीय टीम को जीत के लिए 195 रनों का टारगेट दिया है. बारिश के चलते मुकाबले को 25-25 ओवरों का कर दिया गया है.
भारतीय टीम इस वनडे सीरीज में हार्दिक पंड्या और विराट कोहली के बगैर उतरी है. अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं और उनका अनुभव टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान, मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ी है, जो मैच का नक्शा पलटने में माहिर हैं. भारत-अफगानिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
अफगानिस्तान की ऐसी रही बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पावरप्ले में ही अफगानी टीम ने 26 रनों के स्कोर तक तीन विकेट खो दिए. डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने इब्राहिम जादरान (1 रन) को आउट कर भारत को पहली कामयाबी दिलाई. फिर अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल (0 रन) और रहमत शाह (3 रन) को पवेलियन भेजा.
यहां से रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान की इनिंग्स को संभाला. गुरबाज ने सिर्फ 25 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. गुरबाज का साथ हशमतुल्लाह शाहिदी ने बखूबी दिया और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई. गुरबाज को शतक तक पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगा और वो 48 गेंदों में ही सेंचुरी पूरी करने में सफल रहे. गुरबाज ने 51 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. गुरबाज का विकेट नीतीश कुमार रेड्डी ने लिया.
यह भी पढ़ें: 8 छक्के, 48 गेंदों पर शतक… रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ मचाया तूफान, टूटे कई रिकॉर्ड
इसके बाद डेब्यूटेंट हर्ष दुबे ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (27 रन) को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने मोहम्मद नबी (9 रन) को आउट किया. फिर हर्ष दुबे ने अजमतुल्लाह उमरजई (26 रन) और अल्लाह गजनफर (0 रन) के भी विकेट लिए. आखिरी ओवर में गुरनूर बरार ने राशिद खान (9 रन) और जियाउर रहमान शरीफी (4 रन) को आउट कर अफगानी पारी समेट दी. गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके.
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक केवल 4 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की. वहीं एक मुकाबला टाई पर छूटा. यानी भारतीय टीम का पलड़ा अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी तरह भारी रहा है. 
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा.
मुकाबले में अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर और जिया उर रहमान शरीफी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *