India vs Afghanistan Live Score, 1st ODI: टीम इंडिया ने जीता टॉस, अफगानिस्तान की पहले बैटिंग, इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू – AajTak
Feedback
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 जून) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. बारिश के चलते मुकाबले को 25-25 ओवरों का कर दिया गया है. भारत की ओर से गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को डेब्यू का मौका मिला है.
भारतीय टीम इस वनडे सीरीज में हार्दिक पंड्या और विराट कोहली के बगैर उतरी है. अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं और उनका अनुभव टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान, मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ी है, जो मैच का नक्शा पलटने में माहिर हैं. भारत-अफगानिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
अफगानिस्तान की ऐसी रही है बल्लेबाजी
अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पावरप्ले में ही अफगानी टीम ने 26 रनों के स्कोर तक तीन विकेट खो दिए. डेब्यूटेंट गुरनूर बरार ने इब्राहिम जादरान (1 रन) को आउट कर भारत को पहली कामयाबी दिलाई. फिर अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल (0 रन) और रहमत शाह (3 रन) को पवेलियन भेजा.
यहां से रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान की इनिंग्स को संभाला. गुरबाज ने सिर्फ 25 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. गुरबाज का साथ हशमतुल्लाह शाहिद ने बखूबी दिया और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई.
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक केवल 4 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की. वहीं एक मुकाबला टाई पर छूटा. यानी भारतीय टीम का पलड़ा अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी तरह भारी रहा है.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा.
मुकाबले में अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर और जिया उर रहमान शरीफी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
