IND A vs AFG A Live Score: लक्ष्य- 350, गीली आउटफील्ड के चलते मैच शुरू होने में देरी, थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला – Navbharat Times
गेंदबाजी विभाग में भारत के लिए पिछले मैच के आखिरी ओवरों का रोमांच टर्निंग पॉइंट रहा था। एक समय श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराचिगे (74 रन) मैच को भारत की पकड़ से दूर ले गए थे। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट महज 10 गेंदों के भीतर चटका दिए। तेज गेंदबाज अरशद खान ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया था। अरशद और अनुकूल रॉय की फिरकी आज भी अफगानिस्तान के मजबूत बैटिंग लाइनअप को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी।
