Congress Meenakshi' RS Nomination Cancel: मीनाक्षी ने खटखाया का Supreme Court दरवाजा | Breaking – ABP News
राज्यसभा चुनाव से जुड़ा मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। नामांकन खारिज होने के बाद मीनाक्षी नटराजन ने देर रात देश की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया और ऑनलाइन याचिका दाखिल की। जानकारी के मुताबिक, इस याचिका पर आज सुबह 10:30 बजे सुनवाई हो सकती है।मीनाक्षी नटराजन के वकील सुप्रीम कोर्ट से मामले में तत्काल दखल की मांग करेंगे। उनका तर्क है कि अगर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले अदालत ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे और उन्हें अपूरणीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, चुनावी मामलों में अदालतें आमतौर पर पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हस्तक्षेप करती रही हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले की तत्काल सुनवाई करेगा? क्या चुनाव आयोग से जवाब मांगा जाएगा? और क्या मीनाक्षी नटराजन को कोई अंतरिम राहत मिल पाएगी? देश की निगाहें अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। राज्यसभा चुनाव से जुड़ा मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। नामांकन खारिज होने के बाद मीनाक्षी नटराजन ने देर रात देश की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया और ऑनलाइन याचिका दाखिल की। जानकारी के मुताबिक, इस याचिका पर आज सुबह 10:30 बजे सुनवाई हो सकती है।मीनाक्षी नटराजन के वकील सुप्रीम कोर्ट से मामले में तत्काल दखल की मांग करेंगे। उनका तर्क है कि अगर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले अदालत ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे और उन्हें अपूरणीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, चुनावी मामलों में अदालतें आमतौर पर पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हस्तक्षेप करती रही हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले की तत्काल सुनवाई करेगा? क्या चुनाव आयोग से जवाब मांगा जाएगा? और क्या मीनाक्षी नटराजन को कोई अंतरिम राहत मिल पाएगी? देश की निगाहें अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं।
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
