Breaking News Today 11 June 2026: BJP ने MP की तीनों राज्यसभा सीटें निर्विरोध जीतीं, कांग्रेस उम्मीदवार के रद – India.Com
Today’s Breaking News Live Updates: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर बुधवार को हमला बोला था इसके बाद अमेरिका ने उस पर हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना उसके कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना रही है. इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है.
उधर दुनिया में आज 23वें फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी कर रहे हैं, जहां दुनिया की 48 टीमें हिस्सा लेने पहुंची हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.
इसके अलावा देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हर हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.
TMC MP Prakash Chik Baraik resigns as a member of the Rajya Sabha pic.twitter.com/SEKz01VqT3
— ANI (@ANI) June 11, 2026
Today’s Breaking News Live Updates: प्रकाश चिक बराइक का TMC से इस्तीफा, बराइक पार्टी से इस्तीफा देने वाले राज्यसभा के तीसरे सांसद. राज्यसभा में अब TMC के कुल 10 सांसद बचे हैं.
Today’s Breaking News Live Updates: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की जा सकती है. रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने बीजेपी की आपत्ति स्वीकार करते हुए नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया था. बीजेपी का आरोप था कि नटराजन ने तेलंगाना में लंबित एक मामले की जानकारी अपने नामांकन पत्र में नहीं दी थी.
Today’s Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक का विषय ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है. इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल हिस्सा लेंगे.
Today’s Breaking News Live Updates: नमस्कार! गुरुवार 11 जून को हो रही सभी बड़ी घटनाओं की जानकारी के लिए बनी इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां जुड़े रहिए हमारे साथ…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED
