हांसी में जिम संचालक को गोलियों से भूना, मौत-VIDEO: 5 सेकेंड में 10 राउंड फायर किए, युवती भी घायल; एक साल प… – Dainik Bhaskar
हरियाणा के हांसी में वीरवार सुबह साढ़े 5 बजे एक जिम संचालक को गोलियों से भून दिया गया। 2 हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त जिम संचालक लड़के-लड़कियों को रैंप पर वार्म-अप करवा रहे थे।
सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। सिर पर टोपी पहने व मुंह ढके आए हमलावर ने 5 सेकेंड में 10 राउंड फायर किए। जिम संचालक के सिर व पीठ को निशाने पर रखा। इसी दौरान छर्रा लगने से शिखा नाम की युवती भी घायल हो गई।उन्हें हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिम संचालक ने करीब 1 साल पहले ही इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। युवक जाट समाज का है जबकि युवती जांगड़ा समाज से है। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू की। अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।
जिम संचालक पर हमले के PHOTOS…
पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा…
पढ़िए क्या है पूरा मामला…
कुछ दिन पहले लव मैरिज, युवती परिजनों के पास रह रही
मृतक जिम संचालक की पहचान कपिल (25) के रूप में हुई, जो मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव के थे और अभी हांसी के शांति निकेतन में रह रहे थे। कपिल 3 साल से हांसी में RED-जिम चला रहे थे।
क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्बल के पास कुछ दिनों पहले ही कपिल ने अपनी रेड जिम शिफ्ट की थी। बताया जा रहा है कि कपिल की कुछ दिन पहले ही इंटरकास्ट लव मैरिज हुई थी और युवती अभी अपने परिजनों के पास रह रही थी।
हत्या के कारणों का पता नहीं चला
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास करेंगे। शहर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
रेकी करके आए थे बदमाश
पुलिस के अनुसार मर्डर के तरीके से लग रहा है कि बदमाश पेशे से क्रिमिनल हैं और यह पूरी प्लानिंग के तरह आए थे। कपिल रोजाना इसी जगह पर जिम के लड़कों व लड़कियों को वार्म-अप करवाते थे। बदमाशों ने इसकी पूरी छानबीन की हुई थी। गोली चलाने वाले बदमाश ने अपने पीछे बैग भी टांगा हुआ था। वो पूरी तैयारी करके आए थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है कि बदमाश किस तरफ भागे हैं।
DSP बोले- 10 खोल मिले, कपिल इकलौता बेटा था
हांसी डीएसपी विनोद शंकर का कहना है कि सुबह साढ़े 5 बजे की घटना है। पुलिस को करीब 6 बजे सूचना दी गई थी। पता चला कि दो युवक आए और फायरिंग करके चले गए। हम मौके पर जांच के लिए आए हैं।
डीएसपी ने बताया कि मौके पर 10 गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि कपिल की मां से बातचीत हुई है, मगर वह कोर्ट मैरिज से किसी तरह कोई विवाद से इनकार कर रहे हैं। कपिल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
