'स्पाइडर-मैन' बनकर ज्वालामुखी पर चढ़ रहा था युवक, फिर हुआ ऐसा हादसा कि नहीं बची जान – AajTak
Feedback
सोशल मीडिया पर ‘यमन के स्पाइडर-मैन’ के नाम से मशहूर एडवेंचर क्रिएटर अल-काका बिन अंतरअब इस दुनिया में नहीं रहे. 30 साल के कंटेंट क्रिएटर की उस समय मौत हो गई, जब वह बिना किसी सेफ्टी रस्सी के ज्वालामुखी के विशाल क्रेटर पर चढ़ाई कर रहे थे.
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा यमन के अल धाले प्रांत स्थित हराधत दम्त ज्वालामुखी क्रेटर में हुआ. बताया जा रहा है कि चढ़ाई के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 120 मीटर गहरे क्रेटर में गिर गए.
क्यों कहा जाता था यमन का स्पाइडर-मैन
अल-काका बिन अंतर सोशल मीडिया पर अपने खतरनाक एडवेंचर वीडियो के लिए जाने जाते थे. वह अक्सर बिना रस्सी, हार्नेस या किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे पहाड़ों, चट्टानों और ज्वालामुखियों पर चढ़ते थे.उनके वीडियो को लाखों लोग देखते थे. इसी वजह से उन्हें ‘स्पाइडर-मैन ऑफ यमन’ का नाम मिला था.
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया.हालांकि दुर्गम रास्तों, खड़ी चट्टानों और क्रेटर के भीतर मुश्किल हालात के कारण बचाव अभियान आसान नहीं था. करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने उनका शव बाहर निकाला.
वायरल हो रहा है कई वीडियो
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें उनके आखिरी पलों का बताया जा रहा है. हालांकि अधिकारियों ने इन वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.फिर भी यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लाखों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
A post shared by Pediastan (@pediastan)
फैंस बोले- जुनून हमेशा याद रहेगा
अल-काका बिन अंतर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है.कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने अपने साहस और रोमांच से दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया.वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह हादसा याद दिलाता है कि एडवेंचर कितना भी रोमांचक क्यों न हो, सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करना चाहिए.
एडवेंचर के साथ सुरक्षा भी जरूरी
यह घटना एक बार फिर बताती है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के किसी भी जोखिम भरे एडवेंचर में हिस्सा लेना जानलेवा साबित हो सकता है.विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि पर्वतारोहण, रॉक क्लाइम्बिंग या ज्वालामुखी जैसी जगहों पर हमेशा हेलमेट, हार्नेस और अन्य सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
