Latest News

सड़क हादसे में कारोबारी मामा-भांजी सहित तीन की मौत: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा… – Dainik Bhaskar

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में कारोबारी मामा-भांजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बुधवार दोपहर लखनऊ का कारोबारी परिवार कश्मीर से घूमकर लौट रहा था। अमरोहा-संभल बॉर्डर के पास ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को संभल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्कॉर्पियो में सात बच्चों समेत कुल 11 लोग सवार थे। इनमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र में हुआ।
अब जानिए पूरा मामला
मृतकों की पहचान कारोबारी अबूबकर (40), हिना (28) पत्नी उमर तथा जुनेरा (15) पुत्री आरिफ के रूप में हुई है। अबूबकर लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित अकबरी गेट के निवासी थे। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। जो चप्पल का कारोबार करते थे। परिवार के सदस्यों के साथ वह 8 दिन पहले दो गाड़ियों से 18 लोग जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। जहां से वापस लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमरोहा-संभल बॉर्डर पर पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में आमना (16), अबूबकर (40), कुलसुम (38), सिबरा (12), अफ्फान (8), आफीफा (6), उमर (30), हिना (28), जुनेरा (15), मोहम्मद (17) और हादिया (14) शामिल हैं।
इलाज के दौरान संभल के हसीना बेगम हॉस्पिटल में अबूबकर की मौत हो गई। वहीं, मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में हिना (28) पत्नी उमर तथा जुनेरा (15) पुत्री आरिफ ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अबूबकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए संभल भेज दिया गया। वहीं, हिना और जुनेरा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेजा गया है।
10 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर निकले थे
परिजनों के अनुसार, अबूबकर अपने परिवार के साथ 10 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए थे। हालांकि, परिवार निर्धारित समय से पहले ही लौट रहा था और यात्रा के आठवें दिन वापस लखनऊ आ रहा था। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया।
अबूबकर के तीन बच्चे हैं, जिनमें अफ्फान (8), आफीफा (6) और साद (14) शामिल हैं। वहीं, हिना के दो बच्चे हैं, जिनमें पुत्र मोहम्मद और पुत्री हादिया हैं। हादसे के समय परिवार के कई सदस्य स्कॉर्पियो में सवार थे।
चालक को नींद आने से हुआ हादसा
दूसरी गाड़ी में सवार मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी तौकीर ने बताया- हमारी गाड़ी स्कॉर्पियो के पीछे चल रही थी। इस दौरान स्कॉर्पियो अचानक डिवाइडर से टकरा गई। उनके अनुसार चालक को नींद आने के कारण हादसा हुआ।
स्कॉर्पियो में 11 लोग थे सवार
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे की जानकारी देते हुए बताया- मेरठ से लखनऊ जा रही एक स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में कुल 11 लोग सवार थे।
हादसे में घायल लोगों को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ घायलों को गंभीर हालत के चलते मुरादाबाद रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि कार सवार सभी लोग लखनऊ के निवासी थे। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
………….
ये खबर भी पढ़ें…
नौकरी जॉइन करने से 2 दिन पहले पति की हत्या, 5 साल का अफेयर; 4 महीने पहले शादी
शादी के बाद हम दोनों काफी खुश थे, लेकिन घर वाले नाराज थे। भाई और मामा हमें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसलिए हमने घर छोड़ दिया। मुजफ्फरनगर में एक रिश्तेदार के घर रहने लगे। पति कहते थे- सब सही हो जाएगा। उसकी SSF में नौकरी लग गई थी। आज (11 जून) ज्वाइनिंग थी, लेकिन उन लोगों ने पहले ही उसकी जिंदगी छीन ली।’
ये बातें पुलिस भर्ती परीक्षा देने सहारनपुर आई आकांक्षा ने रोते हुए कहीं। जिनके पति शिवकुमार की मंगलवार को परीक्षा केंद्र से 500 मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *