लुधियाना प्रशासन में बड़ा फेरबदल: IAS ओजस्वी बने नगर निगम के नए कमिश्नर, नीरू कत्याल गुप्ता का हुआ ट्रांसफर – Dainik Bhaskar
पंजाब सरकार ने लुधियाना शहर की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। लुधियाना नगर निगम की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है। सरकार द्वारा जारी ताज़ा आदेशों के मुताबिक, 2020 बैच के आईएएस अधिकारी ओजस्वी को लुधियाना का नया नगर निगम कमिश्नर नियुक्त
पंजाब सरकार के परसोनल विभाग द्वारा आज 13 जून 2026 को जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, अब तक लुधियाना नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईएएस नीरू कत्याल गुप्ता (2016 बैच) का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब ‘विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन एवं समन्वय’ का नया प्रभार सौंपा गया है। उनकी जगह चार्ज संभालने वाले नए कमिश्नर,ओजस्वी पहले से ही शहर के विकास कार्यों से जुड़े रहे हैं।
वे इससे पहले ‘ग्लाडा’ (GLADA – ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (Additional Chief Administrator) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें सीधे तौर पर स्थानीय सरकार (Local Government) विभाग के हवाले करते हुए लुधियाना नगर निगम की यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
तुरंत प्रभाव से ड्यूटी जॉइन करने के आदेश
पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी इन आदेशों में साफ निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पोस्टिंग पर तुरंत प्रभाव से जॉइन करना होगा।
अब शहर वासियों की नज़रें इस बात पर रहेंगी कि नए कमिश्नर आईएएस ओजस्वी के आने से लुधियाना के रुके हुए विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में कितनी तेजी आती है
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
