मुंगेर में 12 जून को रोजगार मेला लगेगा: जिला नियोजन कार्यालय में जॉब कैंप का आयोजन, 20 हजार सैलरी तक की मिल… – Dainik Bhaskar
मुंगेर में जिला नियोजनालय द्वारा 12 जून 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सदर मुंगेर स्थित संयुक्त श्रम भवन, गवर्नमेंट आईटीआई कैंपस, सीता कुंड रोड में आयोजित होगा।
इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी BLINK COMMERCE PVT LTD वेयरहाउस एसोसिएट के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 16,584 रुपए से 23,558 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नियोजक की ओर से हॉस्टल और लंच की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक शैक्षणिक और पहचान पत्रों के साथ निर्धारित समय पर जॉब कैंप में उपस्थित हों।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
