Latest News

मलयालम सिनेमा में काम करने को बेताब पाक एक्ट्रेस माह‍िरा खान, बैन ने बि‍गाड़ी बात – AajTak

Feedback
पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक और भारत में भी अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई नई पाकिस्तानी फिल्म या ड्रामा नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा को लेकर दिया गया उनका एक बड़ा बयान है. 
दरअसल लंदन के आलीशान होटल ‘द पेनिनसुला लंदन’ में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट’ के सालाना डिनर और रिसेप्शन इवेंट में माहिरा खान ने शिरकत की. इस हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान माहिरा ने इंटरनेशनल मीडिया के सामने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री, खासकर साउथ के मलयालम सिनेमा की जमकर तारीफ की.  सोशल मीडिया पर माहिरा खान का यह इंटरव्यू वीडियो आते ही वायरल हो गया है और फैंस उनके इस बेबाक अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं.
मलयालम सिनेमा की कायल हुईं माहिरा खान
लंदन में आयोजित इस शानदार रिसेप्शन के दौरान जब माहिरा खान मीडिया से मिलीं, तो भारतीय फिल्मों का जिक्र आते ही उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिली. माहिरा ने बिना किसी हिचकिचाहट के मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपना गहरा प्यार और सम्मान जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वह मलयालम सिनेमा की बहुत बड़ी फैन हैं और वहां जिस तरह की फिल्में बनाई जा रही हैं, वह वाकई काबिलेतारीफ है.
Mahira Khan trying hard to pitch herself for a role in indian film in her broken English. This reminds me of her ” nauman ehaz… Is.. I remember.. what. …it’s true….. 🤦#MahiraKhan pic.twitter.com/49W0zOrqN1
दक्षिण एशिया का सबसे बेहतरीन सिनेमा
माहिरा खान ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए मलयालम सिनेमा की तुलना बाकी फिल्म इंडस्ट्रीज से भी की. उनका मानना है कि कहानियों के मामले में, स्क्रीनप्ले के स्तर पर और ओवरऑल फिल्म मेकिंग की क्वालिटी को देखा जाए, तो इस वक्त मलयालम सिनेमा पूरे साउथ एशिया में सबसे बेहतरीन काम कर रहा है. उन्होंने साफ कहा कि वहां का कंटेंट बेहद मजबूत और रियलिस्टिक होता है.
इंटरव्यू के दौरान माहिरा खान ने अपनी एक पुरानी हसरत को दोबारा दोहराया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मलयालम फिल्में देखना ही पसंद नहीं करतीं, बल्कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि उन्हें कभी किसी मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिले. 
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के इस सालाना डिनर से माहिरा खान का यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, यह देखते ही देखते वायरल हो गया. भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के सिनेमा प्रेमी इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि आपको बता दें कि 2025 के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स के न सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन हुए बल्कि इंडिया में सभी पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया है. ऐसे में माहिरा को मलयालयम फिल्म में काम करने के लिए इंतजार ही करना पड़ेगा. अब कब तक ये कोई नहीं जानता.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *