बिहार जीविका रिजल्ट 2025-26 जारी (Bihar Jeevika Result 2025 Out)- दस्तावेज सत्यापन, फाइनल रिजल्ट (जारी), कटऑफ – Careers360
बिहार जीविका रिजल्ट 2025-26 (Bihar Jeevika Result 2025-26 in hindi)– बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) द्वारा बिहार जीविका भर्ती के तहत सभी 7 पदों पर डॉक्यूमेंट स्क्रीनिंग के लिए अंतिम मौका 25 और 26 मई तक दिया गया था। सोसाइटी द्वारा 5 मई से बिहार जीविका भर्ती के तहत सभी 7 पदों पर डॉक्यूमेंट स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू की गई, जो 19 मई 2026 तक जारी थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट brlps.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा बिहार जीविका भर्ती के तहत सभी पदों के लिए रिजल्ट अलग-अलग जारी किया गया। अंतिम रूप से कार्यालय सहायक (Office Assistant), ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव (Block IT Executive) और कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी किया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक लॉगिन लिंक के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए लॉगिन की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।
बिहार जीविका फाइनल रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

दस्तावेज सत्यापन अपडेट: बिहार जीविका के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट स्क्रीनिंग से संबंधित कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 7 मई 2026 तक अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, अकाउंटेंट (ब्लॉक स्तर), एरिया कोऑर्डिनेटर, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव और ऑफिस असिस्टेंट (ब्लॉक स्तर) पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

This Story also Contains
इससे पहले प्राधिकरण द्वारा ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, अकाउंटेंट और एरिया कोऑर्डिनेटर पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर पद के अनुसार अपना परिणाम लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से देख सकते हैं। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव, एरिया कोऑर्डिनेटर और अकाउंटेंट पद के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक इन दोनों पदों का कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर देख सकते हैं।
इससे पहले आजीविका विशेषज्ञ पद और एरिया कोऑर्डिनेटर के लिए कटऑफ जारी किया गया था। अभ्यर्थी 16 अप्रैल तक आजीविका विशेषज्ञ के लिए कटऑफ डाउनलोड कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के पद के लिए फाइनल रिजल्ट पहले जारी किया गया था।
बिहार जीविका कट ऑफ 2026 भी पद के अनुसार जारी किया जा रहा है। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (बीआरएलपीएस) जीविका योग्यता सूची में उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक दी गई है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर जीविका मेरिट सूची में शामिल है, उन्हें परीक्षा के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
बिहार जीविका रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
विशेषज्ञ पद के लिए कटऑफ

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार जीविका रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
समिति ने बिहार जीविका रिस्पॉन्स शीट 13 फरवरी को जारी की गई थी और 28 फरवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी। प्राधिकरण ने क्षेत्र समन्वयक और सामुदायिक समन्वयक, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, अकाउंटेंट और आजीविका विशेषज्ञ आदि पदों के लिए आयोजित परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट जारी की थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर पंजीकरण विवरण दर्ज करके अपना रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। उम्मीदवार 10 मार्च तक अपना रिस्पॉन्स शीट देख सकते थे।
बिहार जीविका रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

प्राधिकरण की ओर से बिहार जीविका आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। क्षेत्र समन्वयक और सामुदायिक समन्वयक पद वाले उम्मीदवार 4 जनवरी तक, वहीं शेष पदों के लिए उम्मीदवार 26 दिसंबर तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। बिहार जीविका आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद बिहार जीविका रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। बिहार जीविका रिजल्ट 2025-26 को उम्मीदवार बीआरएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
क्षेत्र समन्वयक और सामुदायिक समन्वयक पद के लिए ऑब्जेक्शन विंडो
बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक पद के अनुसार आयोजित हुआ था। बीआरएलपीएस द्वारा अकाउंट्स, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक आदि पदों के लिए 2747 योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
बिहार जीविका रिजल्ट 2025 परीक्षा समापन के लगभग 1 से 2 महीने के अंदर जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। बिहार जीविका रिजल्ट 2025 कब जारी होगा, Bihar Jeevika Result 2025 डाउनलोड प्रक्रिया क्या है और अन्य मुख्य बिंदुओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।
बिहार जीविका एडमिट कार्ड
बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025-26 के माध्यम से विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें भर्ती प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड जारी होना, परीक्षा तिथि, आंसर की, रिज़ल्ट और दस्तावेज़ सत्यापन कई चरणों में पूरी की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे सारणी में दी गई है। यदि आप बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हो रहे हैं, तो ये सारणी आपके लिए महत्वपूर्ण है।
मुख्य बिंदु
विवरण
बिहार जीविका भर्ती निकाय का नाम
बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (बीआरएलपीएस)
आधिकारिक वेबसाइट
brlps.in
परीक्षा का नाम
बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025
कुल रिक्त पदों की संख्या
2747
पद का नाम
बीपीएम, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, लेखाकार, आदि।
बिहार जीविका आवेदन पत्र
30 जुलाई से 18 अगस्त 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
13 नवंबर 2025
बिहार जीविका परीक्षा तिथि
19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी)
Bihar Jeevika Result 2026 Out
ये भी पढ़े:-
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर बिहार जीविका रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकते हैं –
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
अब “बिहार जीविका रिस्पॉन्स” लिंक पर क्लिक करें।
अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करें।
इसके बाद लॉगिन या सबमिट पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिस्पॉन्स शीट प्रदर्शित होगा। प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर बिहार जीविका परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं –
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
अब “बिहार जीविका रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करें।
इसके बाद लॉगिन या सबमिट पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा। इसे PDF के रूप में डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
यदि बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी की है, तो आप उसी पेज से चयन सूची लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने विवरणों की पुष्टि अवश्य करें, ताकि किसी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार किया जा सके।
बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम BRLPS द्वारा जारी किया जाता है। BRLPS द्वारा जारी बिहार जीविका रिजल्ट में निम्नलिखित विवरण होते हैं।
बिहार जीविका रिजल्ट 2025-26 उल्लिखित विवरण
ये भी पढ़ें:-
बिहार जीविका भर्ती 2025-26 परीक्षा के माध्यम से 2747 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। नीचे दी गई तालिका में उम्मीदवार पदवार रिक्त सीटों की संख्या देख सकते हैं-
बिहार जीविका पद का नाम
पदों की संख्या
ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (BPM)
73
कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर
1177
एरिया कोऑर्डिनेटर
374
अकाउंटेंट (DPCU/BPIU)
167
ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU)
187
आजीविका विशेषज्ञ
235
ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव
534
कुल
2747
उपयोगी लिंक
आगामी सरकारी परीक्षाएं
बिना परीक्षा सरकारी नौकरी
आगामी सरकारी नौकरी
Bihar Jeevika Result 2026 Out होने के बाद उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ बेहद महत्वपूर्ण होती है। कट-ऑफ से यह तय होता है कि किस श्रेणी के उम्मीदवार चयन सूची में शामिल होंगे। कट-ऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है। जैसे परीक्षा की कठिनाई स्तर, कुल पदों की संख्या, और उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कट-ऑफ कैसे निर्धारित की जाती है और आप इसे कैसे समझ सकते हैं।
बिहार जीविका रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। बिहार जीविका भर्ती 2025 के तहत रिजल्ट के बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification), मेरिट लिस्ट, और पद आवंटन जैसे चरण शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in से बिहार जीविका रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
हां, कई बार रिज़ल्ट के साथ या उसके तुरंत बाद श्रेणीवार कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाती है।
उम्मीदवारों को अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करना होता है।
यदि आपके रिजल्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, तो उम्मीदवार BRLPS द्वारा जारी हेल्पलाइन/सपोर्ट टीम से संपर्क कर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
27 Apr’26 – 20 Jun’26 (Online)
13 May’26 – 11 Jun’26 (Online)
15 May’26 – 16 Jun’26 (Online)
15 May’26 – 14 Jun’26 (Online)
15 May’26 – 14 Jun’26 (Online)
Explore on Careers360
Student Community: Where Questions Find Answers
Regular Exam Updates
Best College Recommendations
College & Rank predictors
Detailed Books and Sample Papers
Question and Answers
OR
Copyright © 2026 Pathfinder Publishing Pvt Ltd.
