निम्बाहेड़ा में शुक्रवार को 3 घंटे का पावर कट: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 तक 16 से अधिक इलाकों में बिजली क… – Dainik Bhaskar
निम्बाहेड़ा में शुक्रवार को आवश्यक रखरखाव के कारण 16 से ज्यादा इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, कुल तीन घंटे के लिए होगा।
बिजली विभाग के विपिन सेन ने बताया कि सिद्धार्थ नगर, जेके चौराहा, बंजारा बस्ती, शारदा पेट्रोल पंप, त्रिमूर्ति मल्टी, किसान नगर, मालिया का कुआं, चुंगी नाका, अहिरों का पुरा, मीनाक्षी मोहल्ला, आमलिया बावजी रोड, आरएम कॉलोनी, साधना स्कूल, शास्त्री कॉलोनी, ओम विहार, प्रेरणा विहार, ममता नगर और ट्रांसपोर्ट नगर चित्तौड़ रोड जैसे क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
विभाग ने जनता से इस दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
