नागपुर मंडल में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों की दोबारा नियुक्ति: 65 वर्ष से कम आयु वाले पूर्व कर्मचारी कर सकत… – Dainik Bhaskar
मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पहल के तहत विभिन्न विभागों में कुल 324 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसका उद्देश्य रेलवे के अनुभवी मानव संसाधन का उपयोग कर परिचालन और तकनीकी क
65 वर्ष से कम उम्र वाले पूर्व कर्मचारी पात्र
नागपुर मंडल से रिटायर्ड ऐसे कर्मचारी, जिनकी आयु 65 वर्ष से कम है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित कर्मचारियों को नागपुर मंडल के अंतर्गत ही सेवा देनी होगी।
कई विभागों में विभिन्न पद शामिल
इन पदों में स्टेशन मास्टर, मूवमेंट इंस्पेक्टर, यातायात निरीक्षक, शंटिंग मास्टर, कांटे वाला, ट्रेन मैनेजर (गुड्स एवं मेल-एक्सप्रेस), लोको पायलट (गुड्स, पैसेंजर एवं मेल-एक्सप्रेस), सहायक लोको पायलट, लोको सुपरवाइजर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन, इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल), कमर्शियल क्लर्क, चीफ टिकट इंस्पेक्टर, टिकट एग्जामिनर, टेक्नीशियन, असिस्टेंट टेक्नीशियन, कमर्शियल सुपरवाइजर, ट्रैकमैन, खलासी और हेल्पर जैसे पद शामिल हैं।
22 जून है अंतिम तारीख
इच्छुक रिटायर्ड कर्मचारी अपने पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) और सर्विस सर्टिफिकेट के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून 2026 निर्धारित की गई है। रेलवे प्रशासन पात्रता और आवश्यकता के आधार पर आवेदनों की जांच कर चयन प्रक्रिया पूरी करेगा।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबे अनुभव का लाभ विभाग को मिलेगा। अनुभवी कर्मचारियों की उपलब्धता से संचालन कार्यों में दक्षता बढ़ेगी और नई पीढ़ी के कर्मचारियों को भी उनके अनुभव से सीखने का अवसर मिलेगा।
बैतूल के पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि नागपुर मंडल के अंतर्गत रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने पात्र और इच्छुक कर्मचारियों से समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने का आग्रह किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
