नवी मुंबई में बनेगी भारत की पहली इंटरनेशनल मेडिसिटी, 1.2 अरब डॉलर निवेश- 1000 युवाओं को मिलेगी नौकरियां – India.Com
Maharashtra Healthcare Project: महाराष्ट्र के हेल्थकेयर सेक्टर में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नवी मुंबई में जल्द ही देश का पहला वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर और रिसर्च हब बनने वाला है. इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने दुनिया के मशहूर क्लीवलैंड क्लिनिक और ब्रुकफील्ड के साथ हाथ मिलाया है. आइए जानते हैं कि इस मेडिसिटी से मेडिकल सुविधाओं की तस्वीर कैसे बदलेगी…
नवी मुंबई इंटरनेशनल मेडिसिटी (NMIMC) महाराष्ट्र सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हील इन इंडिया विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ये प्रोजेक्ट सिर्फ एक अस्पताल नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा कैंपस होगा जहां इलाज, मेडिकल पढ़ाई, रिसर्च और नई तकनीकों पर एक साथ काम किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट की एक बड़ी खासियक ये है कि इसे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लगभग 250 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है, जिससे बाहर से आने वाले मरीजों को यहां पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी. वहीं, रोजगार की बात करें तो इस प्रोजेक्ट के जमीन पर उतरने से स्वास्थ्य और रिसर्च के क्षेत्र में 10,000 से अधिक नौकरियां होंगी. महाराष्ट्र वहीं, सरकार इस पूरे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी जरूरी मंजूरियां और सरकारी सहायता तेजी से मुहैया करा रही है.
मेडिसिटी प्रोजेक्ट को हकीकत बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार, ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट, आरोधन हेल्थ सिटी और दुनिया के सबसे बेहतरीन मेडिकल संस्थानों में से एक क्लीवलैंड क्लिनिक के बीच समझौता (MoU) हुआ है. इस समझौते के तहत यहां लगभग 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर, करीब 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा, का भारी-भरकम निवेश किया जाएगा. क्लीवलैंड क्लिनिक इस पूरे प्रोजेक्ट के एंकर इंस्टीट्यूशन के रूप में काम करेगा और इलाज से लेकर रिसर्च तक में अपनी सहायता देगा.
नवी मुंबई इंटरनेशनल मेडिसिटी देश के पहले ग्लोबल हेल्थ, रिसर्च और मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में काम करेगी. इसके अंदर एक ही छत के नीचे कई बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी,
इसके अलावा, लक्ष्मी एन. मित्तल फाउंडेशन का एलएनएमआईआईटी (LNMIIT) संस्थान भी इस प्रोजेक्ट के साथ सहयोग करेगा, जिससे रिसर्च और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के इस प्रोजेक्ट से सबसे बड़ा फायदा आम मरीजों को होगा, जिन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब विदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा, भारत अब मेडिकल टूरिज्म का एक बड़ा केंद्र बन जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
The India.com News Desk cover breaking stories from around the world. The desk works 24/7 to bring latest news related to national and international politics, business and education. … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED
