Latest News

'नरेंद्र मोदी मजबूत और समझदार व्यक्ति', सबसे लंबे कार्यकाल पर ट्रंप ने PM को दी बधाई – AajTak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 10 जून को एक नया इतिहास रच दिया है. वह भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले देश के पहले राजनेता बन गए हैं. इस शीर्ष पद पर उनके लगातार कार्यकाल के आज 4,399 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके साथ ही उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड (4,398 दिन) को पीछे छोड़ दिया है.
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमेरिका, रूस, इजरायल समेत दुनिया भर के दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई. वे सच में एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं. वे एक मजबूत, स्वस्थ और समझदार व्यक्ति हैं, और आने वाले कई सालों तक वे महानता और सफलता हासिल करते रहेंगे.’
trump
वहीं रूस ने उन्हें सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों का ‘डोयेन’ यानी सबसे वरिष्ठ, सम्मानित या अनुभवी व्यक्ति करार दिया है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, ‘आज, 10 जून को प्रधानमंत्री मोदी सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों के डोयेन बन गए हैं. एक साधारण परिवार से आने वाले मोदी का करियर उन्हें दुनिया के सबसे बड़े देश के नेता के पद तक ले गया.’
पेसकोव ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया और भारत आज दुनिया की सबसे तेज आर्थिक विकास दर वाली प्रमुख आर्थिक महाशक्ति बन गया है. उन्होंने भारत-रूस संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि मॉस्को को उम्मीद है कि पीएम मोदी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और संवेदनशील क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे.
वहीं इजरायली पीएम नेतन्याहू ने वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी को बधाई दी.
Congratulations, Mazel Tov, @narendramodi, on becoming India’s longest-serving elected Prime Minister! 🇮🇳🇮🇱 pic.twitter.com/rIjWfZbLOI
यूरोपीय संघ और वैश्विक नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आपके नेतृत्व में भारत ने न केवल चंद्रमा पर कदम रखा, बल्कि अब वह सितारों को छूने की ओर अग्रसर है. हमारे बीच टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और रक्षा से लेकर व्यापारिक समझौतों तक जो कुछ भी हासिल हुआ है, उसके लिए धन्यवाद.’
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल ही में शुरू हुई भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी का उल्लेख करते हुए मोदी को बधाई दी. वहीं जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई.
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि भारत और कनाडा के संबंधों में नई शुरुआत हो रही है और वह दोनों देशों की समृद्धि के लिए मोदी के साथ काम करने को उत्सुक हैं. पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसे उल्लेखनीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे भारत-ब्रिटेन साझेदारी और मजबूत होगी.
इसके अलावा भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे (जिन्होंने पीएम मोदी को मित्र, भाई और मेंटर बताया), मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम, श्रीलंका के राष्ट्रपति अरुणा कुमारा दिसानायके और नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू सहित अफ्रीका और अमेरिका के कई नेताओं ने बधाई संदेश भेजे.
कैसे टूटा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड?
बता दें कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने साल 1952 में देश के पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और वह 27 मई 1964 (अपने निधन) तक लगातार 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे. हालांकि, वह 1947 से 1952 तक अंतरिम सरकार के प्रमुख भी थे, लेकिन निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर उनका कार्यकाल 4,398 दिनों का था.
वहीं, साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री चुने गए नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लगातार 4,399 दिन पूरे कर इस रिकॉर्ड को पार कर लिया है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी 15 साल से अधिक समय तक देश की सेवा की थी, लेकिन उनका कार्यकाल निर्बाध नहीं था. वह 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार पीएम रहीं और फिर साल 1980 से 1984 तक उनका चौथा कार्यकाल रहा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *