गोविंदगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक: सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जांची, सीएमएचओ ने दिए रिकॉ… – Dainik Bhaskar
गोविंदगढ़ में मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीसीएमओ डॉ. अमरदीप गुर्जर ने की।
बैठक में बीपीएम नरेंद्र चौधरी ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट रखी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, परिवार कल्याण, संस्थागत प्रसव, टीबी मुक्त अभियान, मलेरिया नियंत्रण, पल्स पोलियो अभियान और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
डॉ. अमरदीप गुर्जर ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने, रिकॉर्ड अपडेट रखने और फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
बैठक में टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति बनाई गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
