Latest News

'अखिलेश जी की बेटी पर अभद्र टिपप्णी हुई, मैंने FIR करवाई…', आजमगढ़ में बोले योगी आदित्यनाथ – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है. 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पिछले दिनों देख रहा था कि अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी. ये जैसे ही मेरे संज्ञान में आया. मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ. बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं होनी चाहिए. बेटी तो बेटी होती है और हम तो संस्कार में भले बसे हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सब की बेटी, गांव की बहन सबकी बहन. हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो. अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर संयम रखें.
उन्होंने कहा कि हम बेटियों में भेदभाव नहीं रखते. कोई भी बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता. आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने राज्य में बेटियो के जन्म लेने से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए हमने व्यवस्था दी है. 
#WATCH | Azamgarh: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “…A few days ago, I noticed that some people had made inappropriate comments against the daughter of Samajwadi Party President Akhilesh Yadav. As soon as it came to my attention, I immediately instructed the police to… pic.twitter.com/PMKY47aDfr
सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश जी दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने चेले-चपाटों को भी समझा दो. अगर नहीं समझा सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो. हम समझा देंगे. 
बता दें कि अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले में कानपुर के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है.
एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा कर अदिति यादव की छवि खराब करने का प्रयास किया गया. मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है.
शिकायत के अनुसार, 9 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें भारत कुमार पटेल नाम की आईडी से कथित रूप से भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी.
आरोप है कि पोस्ट में अदिति यादव के खिलाफ चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े गलत दावे किए गए थे. साथ ही एक फोटो को एडिट कर प्रसारित किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा. शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी तथ्यों पर आधारित थी और इसका उद्देश्य सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *