“Board Results 2025 Live: CBSE, MSBSHSE परिणाम जारी ,राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी होगा।
इंडिया प्राइम | रिजल्ट डेस्क |Board Results 2025 Live | CBSE की 12 औप 10th का परिणाम आज जारी हो गया इसके अलावा महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड MSBSHSE की कक्षा दसवीं का परिणाम भी जारी हो गया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 10वी और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल CBSE के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें, ताकि उन्हें सही और समय पर अपडेट मिल सके।
इसके अलावा महाराष्ट्र बोर्ड 10 वी (MSBSHSE) का नतीजे घोषित हो गए ।
हर साल की तरह इस बार देश के कई राज्यों के लाखों छात्र कक्षा 10वीं और 12वी की परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे है। CBSE ने अभी कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं किया है उम्मीद की जारी है कि यह परिणाम अगले दो दिनों में जारी किया जा सकता है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणामों को भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है बताया जा रहा है कि कक्षा 12वीं का परिणाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले हफ्ते में घोषित कर सकता है। हालाकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक कोई जानकारी अभी उपलब्ध नही है। आइए जानते हैं इन तीनों बोर्डों से संबंधित जरूरी जानकारियाँ।
Board Results 2025 Live
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की 10वीं परीक्षा 2025 में लगभग 24.12 लाख छात्रों ने दी है। पिछले साल यानी 2024 में 22.38 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 20.95 लाख सफल हुए थे। कुल पास प्रतिशत 93.60% रहा था। 2025 का परिणाम 11 से 13 मई के बीच घोषित होने की संभावना है।
CBSE रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स:
राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं 2025 – छात्र संख्या और अपेक्षित परिणाम तिथि
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) दसवीं और बारहवीं कक्षा दोनों के परिणामों को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुट गया है। केंद्रीय मूल्यांकन प्रणाली के तहत अधिकांश उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। कुछ दूरदराज के केंद्रों की रिपोर्ट आनी शेष है। 10वी की परीक्षा में इस वर्ष लगभग 10.60 लाख छात्र पंजीकृत थे। पिछले वर्ष (2024) में 10.39 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 9.67 लाख पास हुए और पास प्रतिशत 93.03% रहा।
-
20 मई के बाद बोर्ड परिणाम अपलोडिंग की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
-
12वीं कक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकता है।
-
सामान्यतः विज्ञान और वाणिज्य संकाय के परिणाम पहले, और कला संकाय का परिणाम सबसे बाद में घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार संभव है कि तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाए।
RBSE रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स:
रिजल्ट की घोषणा मई के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) SSC 2025 परिणाम अपडेट
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की 10वीं (SSC) परीक्षा 2025 में करीब 15.60 लाख छात्र पंजीकृत थे। 2024 में यह संख्या 15.49 लाख थी, और लगभग 14.84 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए थे। कुल पास प्रतिशत 95.81% रहा था। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की परीक्षा दसवीं का परिणाम भी घोषित हो चुका है।
👉 Maharashtra SSC रिजल्ट वेबसाइट्स:
डिजीलॉकर और UMANG ऐप से रिजल्ट कैसे देखें?
सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत सभी बोर्डों की मार्कशीट अब DigiLocker और UMANG ऐप पर उपलब्ध होती हैं। छात्र अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
रीचेकिंग, रीवैल्यूएशन और कंपार्टमेंट परीक्षा
अगर छात्र को अपने अंकों में संदेह हो तो वे री-चेकिंग (Rechecking) या पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर बोर्ड की वेबसाइट पर यह सुविधा रिजल्ट के कुछ दिन बाद शुरू होती है। एक विषय के लिए फीस ₹500–₹1000 तक हो सकती है।
यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है जो जुलाई–अगस्त में आयोजित होती है।
10वीं के बाद क्या करें?
छात्रों के पास 10वीं के बाद कई विकल्प होते हैं:
-
Stream चयन: Science, Commerce, Arts
-
पॉलीटेक्निक और ITI कोर्स: तकनीकी शिक्षा के लिए उत्तम विकल्प
-
स्कॉलरशिप: NMMS, INSPIRE जैसी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Board Results 2025: यह न किया तो 10वीं, 12वीं मार्कशीट के लिए होगी परेशानी!
Pingback: CBSE मेरिट सर्टिफिकेट 2025: जानिए किसे मिलेगा ये खास सम्मान - IndiaPrimeTV Hindi