Breaking News Video राजस्थानी युवक की हिमाचल में मौत, अटल टनल के पास हवा में उड़ी स्कॉर्पियो पुल के सरियों में फंसी
इंडिया प्राइम टीवी राष्ट्रीय डेस्क | जयपुर/मनाली राजस्थानी युवक की हिमाचल में मौत, राजस्थान के सीकर जिले के एक युवक की हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
https://www.instagram.com/reel/DaPS6VUxGJB/embed
https://www.instagram.com/reel/DaPS6VUxGJB/
हादसा हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में अटल टनल (North Portal) के बाहर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड्स तोड़ते हुए हवा में उछल गई और निर्माणाधीन पुल के कंक्रीट पिलर से निकले लोहे के सरियों में जा फंसी। यदि वाहन वहां नहीं अटकता तो वह सीधे सैकड़ों फीट नीचे बह रही चंद्रा (चंद्रभागा) नदी में गिर जाता और सभी यात्रियों के बचने की संभावना लगभग समाप्त हो जाती।
इस दर्दनाक हादसे में सीकर जिले के मंडोटा गांव निवासी 34 वर्षीय कैलाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेंद्र (सीकर), सिद्धार्थ सिंह शेखावत (खाटूश्यामजी, सीकर) तथा आदित्य (लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू कर मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चश्मदीदों के अनुसार टनल से बाहर निकलते ही स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। एसयूवी सड़क से उछलकर सीधे हवा में चली गई और लोहे के मजबूत बैरिकेड्स तोड़ते हुए निर्माणाधीन पुल के पिलर में जा फंसी। दुर्घटना का दृश्य इतना भयावह था कि वाहन लोहे के सरियों से बुरी तरह छलनी हो गया।
दमकल और पुलिस की रेस्क्यू टीमों ने भारी मशीनों और कटर की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
राजस्थानी युवक की हिमाचल में मौत,स्कॉर्पियो अनियंत्रित, हिमाचल.राजस्थानी युवक ,ब्रेकिंग न्यूज, सड़क हादसा
